About Zinnia Flower in Hindi | जीनिया का फूल और पौधे की पूरी जानकारी

5/5 - (1 vote)

Zinnia का हिंदी नाम घिनिया है और वैज्ञानिक यानि Scientific Name Zinnia है जिसका सबंध Asteraceae परिवार से हैं।

आज हम आपको जिन्निया फुल के बारे में बताएंगे, जो अपनी खुशबू और सुंदरता के लिए पुरी दुनिया में मशहूर हैं। साथ ही यह भी बताएंगे कि अगर आप अपने घर अथवा बगीचे की शोभा बढ़ाने के लिए Zinnia Flower लगाना चाहते है तो कैसे लगा सकते हैं पूरी जानकारी मिलने वाली हैं।

Zinnia Flower के बारे में जानकारी

Zinnia (जिन्निया) फ्लावर एक सजावटी फूल है जिसे हिंदी में घिनिया कहा जाता हैं यह देखने में खूबसूरत लगता हैं। इसका उपयोग सजावटी के लिए भी किया जाता हैं जो रंगीन दिखने वाली फूलों में से एक हैं। जिन्निया का वानस्पतिक नाम ज़ीनिया एसपी हैं जो विभिन्न आकार के साथ खिलते हैं।

साथ ही ज़ीनिया फूल के रंग भी विभिन्न प्रकार के साथ आते है, जिसे अगर घरों में लगाया जाए तो घर की सुंदरता काफी बढ़ जाएगी।

पूरी दुनिया में जिन्निया फूल के विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं परंतु सबसे आम प्रजाति ज़ीनिया एलिगेंस हैं। ज़ीनिया का फूल अधिकांश उत्तरी अमेरिका से आते है और कुछ मध्य अमेरिका से।

जिन्निया के फूल विभिन्न रंगों में आते हैं जैसे लाल, पीला, सफेद, नारंगी, गुलाबी। जिन्निया फूल के सबसे आम रंग लाल और पीला हैं। ज़ीन्निया के पीले रंग का फूल अक्सर खुशी और सकारात्मक को दर्शाता है जबकि लाल रंग जूनून और गर्मी को दर्शाता हैं।

Zinnia फूल के पौधे की जानकारी

जिन्निया फूल के पौधे आसानी से उगने वाला पौधे है इसलिए आपको जिन्निया के पौधे उगाने के ऊपर अधिक मेहनत करने की आवश्यकता नही हैं।

इसका पौधा 25 से लेकर 30 इंच तक लम्बा और चौड़ा हो सकता है और दिखने में हरे रंग का पौधा होता हैं। वही पत्ते बहुत ही आकर्षक के साथ-साथ नोकदार भी होते है जो हरे और हल्के पीले रंग के साथ आता हैं साथ ही आकार एवं बनावट में अंडाकर होता हैं।

जिन्निया के पौधे झाड़ियों वाला पौधों में से एक है जिसमें कई पंखुड़ियाँ होती हैं। अगर आप इस पौधे को उगाना चाहते है

तो बहुत ही आसानी से उगा सकते हैं, इसके बारे में निचे बात करेंगे। उससे पहले जान लीजिए कि जिन्निया फूल एक वार्षिक फूल है जो गर्मियों के समय में खिलता हैं।

जिन्निया फूल की प्रजातियां

दुनिया में अभी तक जिन्निया फूल के विभिन्न प्रजातियां पाई जाती है जिनमें कुछ प्रजाति कुछ इस प्रकार है :

  • Desert Zinnia: जिन्निया फूल के यह रेगिस्तानी झीननिया फूल एक बारहमासी पौधा है जो मेक्सिकों और अमेरिका देश की मूल निवासी हैं।
  • Angustifolia Zinnia: मेक्सिको इसका मूल निवास स्थान हैं जो औषधि रूप से परिपूर्ण हैं।
  • Common Zinnia: जिन्निया फूल का यह प्रजाति सबसे खूबसूरत प्रजाति हैं। इस प्रजाति का मूल निवाल उत्तरी अमेरिका है परंतु भारतीय उपमहाद्वीप में भी पाया जाता हैं।
  • Peruvian Zinnia: जिन्निया के इस प्रजाति का मूल निवास स्थान मेक्सिको हैं।

जिन्निया के कई प्रजातियां पाई जाती है परंतु अभी तक इसके 22 प्रजातियां सामने आई है और प्रतेक प्रजाति के फूल का रंग विभिन्न होता हैं।

जिन्निया फूल कैसे उगाए

जिन्निया फूल तैयार करना बहुत ही आसान है परंतु कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान रखना पड़ता हैं क्योंकि इससे पौधे स्वास्थ्य रहते है और फूल भी समय पर खिलते हैं। अब क्या है वह महत्वपूर्ण बाते चालिए इस बारे में बात करते हैं:

  • जिन्निया उगाने का अच्छा समय: जिन्निया के पौधे किसी भी मौसम में उगाया जा सकता है परंतु इसे उगाने का मुख्य समय वसंत ऋतु की शुरूआत से हैं। आप इसे फरवरी से मार्च और अक्टूबर से दिसंबर महीना में भी लगा सकते हैं।
  • अच्छी मिट्टी: रेतीली दोमट मिट्टी में जिन्निया के पौधे अच्छी तरह से ग्रो होते हैं इसके अलावा आप पॉटिंग मिश्रण का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मिट्टी का तापमान 5.5 से लेकर 7.5 के मध्य PH हो तो यह अच्छी होती हैं।
  • गमले या ग्रो बैग: जिन्निया के पौधे उगाने के लिए आपको गमले अथवा ग्रो बैग का इस्तेमाल करना होगा, ताभि आप अपने घर पर जिन्निया के पौधे उगा सकते हैं। आप इस साइज के ग्रो बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं,
    9 x 9 inch (lenght x width)
    12 x 12 inch (lenght x width)
    15 x 15 inch (lenght x width)

जिन्निया पौधे उगाने के लिए अच्छा समय चुने इसके बाद एक गमले अथवा ग्रो बैग। अब आपको मिट्टी तैयार करना है, इसके लिए आप रेतीली मिट्टी का उपयोग कर सकते हैं। मिट्टी तैयार हो जाने के बाद गमले में मिट्टी डाल दें।

इसके बाद जिन्निया के बीजों को मिट्टी में लगभग 0.5 सेमी से लेकर 1 सेंटीमीटर तक गहरा बोएं। इस बात को आपको ध्यान रखना है कि इसके पौधे लगभग 7 से 10 दिनों के बीच अंकुरित होने लगते हैं इसलिए पौधे को धूप वाले स्थान पर रखना है ताकि पौधे को धूप प्राप्त हो सके।

जिन्निया पौधे की देखभाल

जिन्निया फूल के पौधे को प्रतिदिन कम से कम 4-5 घंटे धूप में रखना होगा। यदि आप पौधे को सूर्योदय या सूर्यास्त का धूप देते है तो यह पौधे के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता हैं।

जहां कभी भी आप पौधे लगाए उसके आसपास साफ सफाई जरूर रखें। अगर पौधा नियमित रूप से नही बढ़ता है तो इस विषय में डॉक्टर के सलाह पर जैविद खाद दे सकते हैं।

पौधे में फूल खिलते समय में पत्तियां अधिक बड़ी हो जाती हैं इसलिए आपको पत्तियों की छटनी करनी होगाी, इससे पौधे में रोग भी नही होगा, पौधे में फूल आने का समय 50 से 55 दिन तक होता।

  1. पानी:
    शुरूआती समय में नियमित रूप से पानी देना आवश्य हैं परंतु जब पौधे बड़े हो जाते है तो पानी ज्यादा नही देना चाहिए। उचीत मात्रा में पानी दें, पौधे में पानी कितना देना चाहिए यह आप नमी देखकर अंदाजा लगा सकते हैं।
  2. धुप:
    23 °C से 29 °C तक जिन्निया पौधे के लिए अच्छा धूप होता हैं। आपको पौधे को उस स्थान पर रखना चाहिए जहां पर्याप्त मात्रा में धूप आ सके।
  3. जैविक खाद:
    पौधे का अच्छे विकास के लिए जैविक खाद की आवश्यकता होती है इसलिए आप महिने में 2 से 3 बार वर्गीकम्पोस्ट, गोबर की खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  4. रोग:
    पौधे में आपको कुछ रोग देखने को मिल सकते है जैसे पौधे की पत्तियों पर लाल भूरे तथा गहरे भूरे धब्बे, पत्तियां पीली पड़ने लगती है इत्यादि।
  5. निवारण:
    इसके लिए आप नीम तेल का स्प्रे यूज कर सकते है या फिर रोग से ग्रसित पौधे काट सकते हैं।

हमें पूरी उम्मीद है कि आपको Zinnia Flower Information in Hindi से जुड़ा यह आर्टिकल पसंद आया होगा, अगर हां तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:

अपने दोस्तों को भी शेयर करें

नमस्ते, मेरा नाम सुनील पासवान हैं और मैं फुल टाइम ब्लॉगिंग करता हूँ। मुझे अलग-अलग विषयों पर लेख लिखना पसंद है। हिंदी बंधन के माध्यम से आप सभी तक बेहतर जानकारी पहुंचाने को मैंने अपना जुनून बना लिया है! आशा करता हूँ आप अपना प्यार बनाये रखेंगे।

Leave a Comment