ट्यूलिप फूल और पौधे की जानकारी | All Information Tulip Flower in Hindi

4.8/5 - (5 votes)

भारत में ट्यूलिप के फूल के साथ-साथ कई ऐसे फूल पाए जाते हैं जो अपने आकर्षण और गुण के लिए प्रसिद्ध हैं। ट्यूलिप का फूल भी उन बेहतरीन फूलों में से एक है जो अपनी खूबसूरती और खुशबू के लिए जाने जाते हैं। ट्यूलिप का फूल एक पवित्र फूल के नाम के रूप में माना जाता है जिसके कारण इसका use गहरे प्यार को दर्शाने के लिए भी होता है।

अगर आप ट्यूलिप फूल (Tulip Flower) लगाकर अपने घर, ऑफिस या बगीचे की शोभा बढ़ाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आज हम इस लेख के माध्यम से ट्यूलिप फूल (All Information About Tulip Flower in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी जानेंगे, जैसे ट्यूलिप फूल का रंग, उसकी प्रजाति और ट्यूलिप फूल के पौधे कैसे लगाए जाते है, आइए जानते हैं।

ट्यूलिप फूल की जानकारी (Information Tulip Flower)

ट्यूलिप का फूल Lily Family (Lilliaceae) के सदस्य के रूप में जाना जाता हैं। Tulip Flower नीदरलैंड्स में मुख्यरूप से प्रसिद्ध है। हालांकि ट्यूलिप फूल जम्मू कश्मीर लद्दाख में सबसे अधिक पाया जाता है परंतु पूरी दुनिया में नीदरलैंड में ही इस फूल का सबसे अधिक बिक्री के लिए निर्माण की प्रकिया किया जाता हैं।

जम्मू-कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी ट्यूलिप की खेती की जाती है, जहां ये फूल पहाड़ी इलाकों में प्रकृति की सुंदरता को बढ़ाते हैं। अगर ट्यूलिप फ्लावर की शुरुआत की बात करें तो इसकी शुरुआत के बारे में कहा जाता है कि यह सबसे पहले 16वीं सदी के यूरोप में पाया गया था। दरअसल ट्यूलिप ईरानी भाषा के “टोलिबन” से लिया गया है जिसका मतलब हिंदी में “पगड़ी” होता है और कहा जाता है कि तुर्की के पुराने जमाने में लोग अपनी पगड़ी को ट्यूलिप के फूल की तरह सजाते थे ताकि उनकी पगड़ी देखने में खूबसूरत और आकर्षक हो।

ट्यूलिप फूल के पौधे की जानकारी (Tulip Flower Plant)

ट्यूलिप फूल एक वार्षिक फूल वाला पौधा है, लेकिन इसकी कुछ प्रजातियां भी पाई जाती हैं जो बारहमासी होती हैं और इसकी सामान्य लंबाई लगभग 9 से 25 इंच होती है, लेकिन इसके पौधे में बहुत कम पत्ते पाए जाते हैं, जो अधिकतम 6 से 8 पत्ते प्रत्येक पौधे में देखा जाता है, जिसका रंग गहरा हरा होता है। वहीं ट्यूलिप के पौधे की बात करें तो इसकी उम्र ज्यादा नहीं होती है, आमतौर पर यह लगभग दो से ढाई साल तक ही जीवित रहता है।

अगर आप इस फूल को लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इसके बीज या बल्ब का इस्तेमाल करना होगा और इसे लगाने का सही समय अक्टूबर से दिसंबर के बीच का है। ट्यूलिप के पौधे ज्यादातर पहाड़ी क्षेत्रों में देखे जाते हैं, लेकिन इस फूल का अधिकांश उत्पादन नीदरलैंड, अफगानिस्तान, चीन, तुर्की भूमध्य क्षेत्र और भारत के उत्तरी राज्यों के हिस्से में होता है।

Tulip फूल की विशेषताएं

अगर इस फूल की विशेषताओं की बात करें तो यह फूल निम्न विशेषताओं के कारण विश्व में प्रसिद्ध है:

  • आकर्षक रंग: ट्यूलिप फूल के रंग विभिन्न रंगों में पाए जाते है, जैसे लाल, गुलाबी, सफेद, पीला और नारंगी।
  • इस पौधे की पत्तियां अन्य फूल वाले पौधों की पत्तियों से अलग और आकर्षक होती हैं। हालांकि हर पौधे का अपना एक अलग गुण होता है।
  • खिलने का समय: ट्यूलिप के फूल फरवरी और मई के महीने के बीच ज्यादा खिलते हैं।
  • प्रदर्शनी फूल: इन फूलों के रंग, आकार और आकर्षण की विविधता उन्हें फूलों के प्रदर्शन के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती है।
  • प्रजाति: ट्यूलिप फूल के प्रजाति लगभग 150 से भी अधिक पाई जाती है और 3000 से अधिक किस्में पाई जाती हैं।

ट्यूलिप फूल के प्रकार (Type of Tulip Flower)

वर्तमान में वैज्ञानिकों द्वारा ट्यूलिप के फूलों की 150 से अधिक प्रजातियों की पहचान की गई है, जो विभिन्न मौसमों में खिलते हैं, लेकिन आमतौर पर इसके फूल फरवरी, मार्च से अप्रैल तक के मध्य में खिलते हैं। वैसे तो इसकी प्रजातियां 150 से भी ज्यादा पाई जाती हैं लेकिन इसके समूह के अनुसार यह 14 प्रकार की होती है जिनमें से कुछ के बारे में हम नीचे बात करने जा रहे हैं-

  1. Triumph: रंग इसके गुलाबी होते है और इस प्रजाति के फूल को ठन्डे तापमान में भी उगाये जाते है।
  2. Rembrandt: रेम्बांट एक तेजस्वी फूल है और इस फूल के गुलदस्ते भी बनाये जाते है। इसके रंग लाल धारियों और गहरा बैंगनी रंग के होते हैं।
  3. Parrot Tulip: यह बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते है जो अपनी खूबसूरती और जीवत रंगों के लिए प्रसिद्ध हैं, इस प्रजाति फूल का रंग लाल, गुलाबी, सफेद, बैंगनी और नारंगी होते है। तना इसका अन्य प्रजाति के मुकाबले बड़ा होता है और पंखदार पंखुड़ियां के साथ फूल बड़ा आकार के होते हैं।
  4. Species: इसे “Jewel of the Garden” जिसे बगीचे का गहना के रूप में भी जाना जाता है और यह जंगली ट्यूलिप के नाम से भी लोकप्रिय हैं। ऊंचाई समान्य रूप से 3 से 8 इंच होती है और फूल छोटे आकर का भी होता हैं।
  5. Single Early: इस फूल की लंबाई 10 से 18 इंच हो सकती है लेकिन इसके फूल डैफोडील्ड के फूल के साथ ही खिलना शुरू करते हैं
  6. Greigii: ट्यूलिप फूल के यह प्रजाति के पौधे लगभग 9 से 20 इंच तक की ऊंचाई होती है जिनके कप 5 से 6 इंच बड़ा होता हैं लेकिन पत्तियों मेरून रंग के होते।
  7. Darwin Hybrid: इस फूल के मुख्य रंग लाल और नारंगी रंग होते है। यह प्रजाति अपने मजबूत और लंबे तने के लिए प्रसिद्ध हैं और अगर इसके पत्तियों को नही हटाया जाए तो हर साल घनी पत्तियां हो जाती हैं।

Tulip Flower का कहां उपयोग किया जाता है?

  • ट्यूलिप फूल का उपयोग गुलदस्ता बनने के रूप में भी किया जाता हैं।
  • इसका उपयोग गहरा प्रेम और उपहार देने के स्थान पर भी होते हैं।
  • शादी समारोह में भी इसका उपयोग सजावट के रूप में किया जाता हैं।
  • द्वितीय विश्व युद्ध में इसका सेवन किया जाता है लेकिन सेवन वह करते थे जो अन्य खाद्य प्रदार्थ खरीदने में सक्षम नही थे।
  • ट्यूलिप फूल का इस्तेमाल किसी मरीज से मिलने और उनके हाल-चाल पूछने वक्त में भी किया जाता हैं।
  • प्याज के स्थान पर ट्यूलिप के पंखुड़ियों का इस्तेमाल होता हैं।

Tulip Flower का पौधा कैसे लगाएं

अब तक आपने ट्यूलिप के फूल से जुड़ी काफी जानकारी हासिल की, आइए अब बात करते हैं कि ट्यूलिप के फूल के पौधे को कैसे लगाया जाता है, ताकि अगर आप इसे लगाना चाहते हैं तो इसे कैसे लगा सकते हैं

  • Tulip Flower के पौधा लगाने के लिए आपको सबसे पहले उपजाऊ मिट्टी तैयार करना होगा।
  • इसके बाद यदि आप गमले में पौधा लगाना चाहते है तो आप 12 इंच का गमला ले सकते हैं और रेतीली मिट्टी एवं वर्गीकम्पोस्ट के साथ मिश्रण करना होगा।
  • अगर आप ट्यूलिप की खेती करना चाहते हैं तो गोबर की पुरानी खाद को खेती में मिला सकते हैं ताकि उपजाऊ मिट्टी तैयार हो सके।
  • गमले से ऊगाने के लिए गमला के नीचे एक छेद करदें, ताकि निचे से पानी निकल सके।
  • उसके बाद गमले में मिट्टी दें, मिट्टी में 5 से 7 इंच गहरे छेद करे और इन छेदों में कुछ दूरी पर एक एक करके बल्ब लगाएं।
  • अब आपको मिट्टी को अच्छी तरह दबा देना है, ध्यान दे कि इसमें हवा नही आना चाहिए वरना बल्ब खराब हो सकता हैं।
  • जब बल्ब लग जाते है तो उसकी शुरूआती में भरपूर मात्रा में पानी दें और हलकी छाया में रखें।
  • ध्यान रहें कि जब तक पौधे लग नही जाते है तब तक आपको गमले में नमी बनाकर रखना होगा।

ट्यूलिप पौधे की कैसे देखभाल करें?

  • गर्मियों के समय आपको पौधे में सुबह के समय हमेशा पानी देना होगा, जिससे की नमी बना रहे।
  • बरसात के मौसम में पानी देने की जरूरत नहीं है।
  • आप ट्यूलिप के पौधे को हलकी धूप वाली जगह पर रख सकते हैं।
  • आप महीने में एक बार पौधे में एक चम्मच यूरिया खाद को एक लीटर पानी के साथ मिक्स करके पौधे में दे सकते हैं।
  • पौधे में अधिक पानी भी नही देना चाहिए, जब पौधे के चारों तरफ सूखने लगे तब पौधे में पानी दें।
  • किट तरंगे के लिए आप नीम के तेल को पानी के साथ मिलाकर पौधे पर स्प्रे कर सकते हैं।
  • जब पौधे से पंत्तियां सूख जाते है तो उन्हें पौधे से अलग कर दें, यह सूखा हुआ पत्ते पौधे के जड़े में देने से खाद के जैसा कार्य करती हैं।

ट्यूलिप फूल के जुड़ी कुछ मजेदार तथ्य

  • क्या आप जानते हैं कि 1600 ईस्वी में ट्यूलिप के फूल की इतनी मांग हो गई थी कि इसे खरीदने के लिए व्यक्ति को अपनी एक घर बेच कर इसकी कीमत पुराना पड़ता था।
  • ट्यूलिप फूल के गुणवत्ता के कारण अफगानिस्तान और तुर्की देश का यह राष्ट्रीय पुष्प हैं।
  • ट्यूलिप पौधे को केवल ठन्डे स्थान पर ही उगाया जा सकता है यह गर्म जलवायु वाले स्थान पर पूरी तरह फलता फूलता नही हैं।
  • पुराने समय में कोई भी आम आदमी ट्यूलिप का फूल नहीं खरीद सकता था क्योंकि उस समय इसकी कीमत बहुत अधिक हुआ करती थी।
  • अन्य पौधों की अपेक्षा ट्यूलिप फूल की कलियों बड़ी और मजबू होती हैं।
  • हमेशा प्रकाश दिशा में ट्यूलिप फूल झुका रहता हैं।
  • जम्मू और कश्मीर के सबसे बड़े शहर श्रीनगर में भारत का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन है।
  • 3 से 7 दिनों तक ही ट्यूलिप का फूल खिलते हैं।
  • नीदरलैंड देश में ट्यूलिक का फूल सबसे अधिक उगाए जाते हैं।
  • ट्यूलिप के फूलों के रंग कई रंगों में देखने को मिलते हैं लेकिन ये फूल नीले रंग में नहीं पाए जाते हैं।
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्यूलिप फूल को Hindi में कंद-पुष्प के नाम से जाना जाता हैं।
  • सेवन के स्थान पर इस फूल की पत्तियों का भी प्रयोग किया जाता है जैसे प्याज के स्थान पर पंखुड़ियों का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न और उत्तर – FAQs

Tulip फूल को हिंदी में क्या बोला जाता है?

कंद-पुष्प कहते है ट्यूलिप फूल को

क्य Tulip फूल को घर के अंदर उगा सकते हैं?

हाँ, इस फूल को आप अपने घर के अंदर उगा सकते है लेकिन इसके लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान रखना होगा।

Tulip Flower खिलता कब है?

वसंत ऋतु से गर्मियों के शुरूआत होने तक फूल अच्छे से खिलते हैं।

Tulip का वैज्ञानिक नाम क्या है?

Tulipa gesneriana है।

Note: हमने आपको ट्यूलिप फ्लावर से संबंधित पूरी जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया है, आशा करता हूँ आपको हमारा यह प्रयास पसंद आया होगा। यदि आप हमारे द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट हैं तो कृपया इसे व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि प्लेटफॉर्म पर शेयर करें और यदि लेख में कोई कमी रह गई हो तो कमेंट बॉक्स आपके लिए हमेशा खुला है।

यह भी पढ़े-

नमस्ते, मेरा नाम सुनील पासवान हैं और मैं फुल टाइम ब्लॉगिंग करता हूँ। मुझे अलग-अलग विषयों पर लेख लिखना पसंद है। हिंदी बंधन के माध्यम से आप सभी तक बेहतर जानकारी पहुंचाने को मैंने अपना जुनून बना लिया है! आशा करता हूँ आप अपना प्यार बनाये रखेंगे।

Leave a Comment