12 महीनों के नाम हिंदी व इंग्लिश में | Months Name in Hindi and English

5/5 - (1 vote)

Months Name in Hindi and English – 12 महीने के नाम: एक बार फिर आपका एक नए लेख में स्वागत है, आज हम हिंदू कैलेंडर और अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 12 महीनों के नाम जानने जा रहे हैं! इसके महत्व के साथ-साथ अन्य जानकारियों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी, इसलिए यदि आप इन विषयों पर जानकारी चाहते हैं तो आपको लेख को पूरा पढ़ना होगा।

एक साल में 12 महीने होते हैं, इसे आप भी अच्छे से समझते होंगे और अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आप उन बारह महीनों के नाम भी जानते हैं, लेकिन क्या आपको हिंदू कैलेंडर के अनुसार सभी महीनों के नाम याद हैं, अगर नहीं, तो आप आज के इस लेख अच्छी तरह पढ़ें।

साल जनवरी से शुरू होता है और दिसंबर में खत्म होता है और साल में आने वाले 12 महीनों में कुछ महीने 30 दिनों के होते हैं तो कुछ 31 दिनों के लेकिन साल का फरवरी ही एक ऐसा महीना है जिसमें सिर्फ 28 या 29 दिन होते हैं। ऐसा क्यों होता है कि फरवरी में 28/29 दिन ही होते हैं, इसके बारे में भी हम विस्तार से जानेंगे। बच्छो से स्कूल ट्यूशन में महीने व सप्ताह का नाम याद कराया जाता हैं फिर भी बच्छे स्पेलिंग मिस्टेक कर देते हैं, मैंने लेख में इतना सरल तरीका दिया है कि आप आसानी से याद कर सकते हैं कि कौन सा महीना 30 दिनों का होगा। और कौन सा 31 दिन का होगा साथ ही स्पेलिंग मिस्टेक की भी जानकारी उपलब्ध हैं।

Months Name in Hindi and English

1 साल में 12 महीने होने से हर महीने को अलग-अलग नामों से जाना जाता है, नीचे हम साल के 12 महीनों के नाम टेबल के जरिए हिंदी और अंग्रेजी में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए जरूर मददगार साबित होंगे-

S/NEnglish MonthsHindi MonthsDays
1Januaryजनवरी31
2Februaryफरवरी28 / 29
3Marchमार्च31
4Aprilअप्रैल30
5Mayमई31
6Juneजून30
7Julyजुलाई31
8Augustअगस्त31
9Septemberसितम्बर30
10Octoberअक्टूबर31
11Novemberनवम्बर30
12Decemberदिसम्बर31

ऊपर दी गई जानकारी से आप समझ गए होंगे कि 1 साल में कितने महीने होते हैं, हमने सभी महीनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में दिए हैं और किस महीने में कितने दिन होते हैं, यह जानकारी आपलोगो के साथ अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार बताया गया हैं जबकि हिंदी कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग महीने होते हैं, उनका भी हम नीचे उल्लेख करेंगे।

Hindu Months Name in Hindi – चैत्र, वैशाख महीनों के नाम

अब जो लोग कलैण्डर का प्रयोग करते हैं उनमें अधिकतर अंग्रेजी कलैण्डर हैं, हिन्दू कलैण्डर का प्रयोग शायद ही कोई करता है, इसलिये लोग हिन्दू महीनों के नाम नहीं जानते और उन्हें याद करने के लिये उन्हें बार-बार पढ़ना पड़ता है। मैंने हिन्दू कैलेंडर के अनुसार वर्ष में आने वाले महीनों के नाम नीचे दिए हैं-

S/Nहिंदी महीनेइंग्लिश महीने
1चैत्रजनवरी
2वैशाखफरवरी
3ज्येष्ठमार्च
4आषाढ़अप्रैल
5श्रावनमई
6भाद्रपदजून
7आश्विनजुलाई
8कार्तिकअगस्त
9मार्गशीर्षसितम्बर
10पौषअक्टूबर
11माघनवम्बर
12फाल्गुनदिसम्बर

अंग्रेजी कैलेंडर को याद रखने के लिए हमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती क्योंकि वह कैलेंडर सबके पास होता है लेकिन हिंदू कैलेंडर बहुत कम लोगों के पास मौजूद होता है, ऐसे में महीने को याद रखने के लिए इंटरनेट पर सर्च करना पड़ता है और जब एक बार में महीने का नाम याद नही होता हैं तो दुबारा सर्च करना पड़ता हैं। ऐसे में हमने हिंदू कैलेंडर के अनुसार आने वाले महीने के नाम की एक पीडीएफ फाइल बनाई है, जिसे आप डाउनलोड करके अपने डिवाइस में रख सकते हैं, जिससे आपको बार-बार इंटरनेट सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

दोस्तों लेख को अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि इसमें कैलेंडर और महीनों से जुड़ी कई ऐसी जानकारियां दी गई हैं जिन्हें जानना आज के लोगों के लिए जरूरी है।

जिस तरह अंग्रेजी कैलेंडर में 1 तारीख से महीना शुरू होता है और 30/31 को महीना खत्म होता है, उस प्रकार हिंदू कैलेंडर में नही होता हैं। कहने का मतलब यह है कि चैत्र वैशाख का महीना न तो 1 तारीख से शुरू होता है और न ही 30/31 को खत्म होता है! अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार हिंदी महीने दो महीनों के बीच में एक महीना होता है, जैसे मार्च से अप्रैल तक चैत्र आता है और दिसंबर से जनवरी तक पौष आता है, इसी तरह साल का हर महीना के अंत होते हैं।

हिंदू ऋतु और महीना

हिंदी महीनेहिन्दू ऋतू
चैत्र से वैशाखवसंत ऋतु
ज्येष्ठ से आषाढ़ग्रीष्म ऋतु
आषाढ़ से सावनवर्षा ऋतु
भाद्रपद से आश्विनशरद ऋतु
कार्तिक से पौष हेंमत ऋतु
माघ से फाल्गुनशीत ऋतु

हिंदी कैलेंडर के अनुसार यह जानकारी महीने में आने वाली सभी ऋतुओं के बारे में थी, अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार महीने में आने वाली ऋतुओं पर नजर डालें तो कुछ इस तरह आती है। Apr-June Summer Season, June-Aug Rainy Season, Aug-Oct Autumn Season, Oct-Dec PreWinter Season & Dec-Feb Winter Season होते हैं।

फरवरी में कितने दिन होते हैं?

आपने ऊपर देखा होगा कि साल में जितने भी महीने आते हैं उनमें 30 या 31 दिन होते हैं, लेकिन फरवरी एक ऐसा महीना है जिसमें 28 या 29 दिन ही होते हैं, आखिर ऐसा क्यों है, इसका जवाब हम आपके साथ साझा करते हैं।

पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा करने में 365 दिन और 6 घंटे लगते हैं और यही कारण है कि फरवरी में 28 या 29 दिन होते हैं। परिक्रमा के बाद जो अतिरिक्त 6 घंटे का समय बचता है, जो चार वर्ष में एक दिन हो जाता है, उसे फरवरी माह में जोड़ दिया जाता है। अब अगर आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि फरवरी में ही बचे हुए अतिरिक्त दिन क्यों जोड़े जाते हैं, मार्च, अप्रैल या किसी और महीने में क्यों नहीं जोड़े जाते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि हम जिस कैलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे रोमन कैलेंडर पर आधारित हैं, और जब यह कैलेंडर बनाया गया था, तब इसमें केवल 10 महीने थे, जो मार्च से शुरू होकर दिसंबर में समाप्त होते थे। बाद में सर्दियों के बचे हुए 2 महिने जनवरी और फरवरी को कैलेंडर में जोड़ा गया और आखिरी महीना फरवरी था, इसलिए इसमें एक अतिरिक्त दिन जोड़ा गया।

अन्य भाषाओं में महीने के नाम

अंग्रेजीसंस्कृत मेंगुजराती मेंउर्दू में
जनवरीचैत्र:જાન્યુઆરીجنوری
फ़रवरीवैशाख:ફેબ્રુઆરીفروری
मार्चज्येष्ठ:કુચمارچ
अप्रैलआषाढ़:એપ્રિલاپریل
मईश्रावण:મેمئی
जूनभाद्रपद:જૂનجون
जुलाईआश्विन:જુલાઈجولائی
अगस्तकार्तिक:.ગસ્ટ.اگست
सितम्बरमार्गशीर्ष:સપ્ટેમ્બરستمبر
अक्टूबरपौष:ઓક્ટોબરاکتوبر
नवम्बरमाघ:નવેમ્બરنومبر
दिसम्बरफाल्गुन:ડિસેમ્બરدسمبر

हिंदी महीने याद करने की ट्रिक

जैसा कि मैंने आपको शुरू में बताया था कि मैं आपको हिंदी महीने याद करने की ट्रिक बताऊंगा तो वो ट्रिक इस वीडियो में है। यह वीडियो यूट्यूब से लिया गया है, जिसमें हिंदी महीने के नाम याद करने की ट्रिक बताई गई है।

12 महीने के बारे में जानकारी

आइए अब हम आपके साथ बारह महीनों के बारे में थोड़ी जानकारी देते हैं, साथ ही इन महीनों में पड़ने वाले त्योहारों के बारे में भी…

  • जनवरी: यह साल का पहला महीना होता है और इस महीने के पहले दिन को पूरी दुनिया में नए साल के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। मकर संक्रांति, गणेश चतुर्थी और स्वतंत्रता दिवस जनवरी में मनाए जाते हैं, साथ ही उत्तर भारत में सर्दियां अधिक होती हैं।
  • फरवरी: यह महीना साल का दूसरा महीना होता है, इस महीने में गणेश चतुर्थी और सरस्वती पूजा आदि प्रसिद्ध त्यौहार मनाए जाते हैं।
  • मार्च: साल का तीसरा महीना मार्च है और मार्च में होली और शिवरात्रि का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्यौहार सामाजिक और धार्मिक होते हैं।
  • अप्रैल: चौथा महीना गणेश चतुर्थी, रामनवमी और इस महीने में अंबेडकर जयंती जैसे त्योहार मनाए जाते हैं।
  • मई: यह 5वां महीना है जिसमें ईद का त्योहार मनाए जाते हैं।
  • जून: छठा महीना हैं और इस महीने में गणेश चतुर्थी व एकादशी व्रत होते हैं।
  • जुलाई: यह महीना वर्ष का सातवां महीना है। जुलाई महीने में रथयात्रा, बकरीद व गुरुपूर्णिमा का त्यौहार होते हैं।
  • अगस्त: आठवां महीने है और बड़े धूमधाम से नाग पंचमी, रक्षा बंधन और सवतंत्रता दिवस इत्यादि पर्व मनाये आते हैं।
  • सितम्बर: साल का नौवां महीने है जिसमें विश्वकर्मा पूजा, गणेश चतुर्थी आदि त्यौहार होते हैं।
  • अक्टूबर: दसवां महीना है, इस महीने में छठ पूजा, करवा चौथ, दीपावली आदि लोकप्रिय त्यौहार आते हैं जिन्हें हम भारतीय धूमधाम से मनाते हैं।
  • नवम्बर: साल का ग्यारहवॉ महीना नवम्बर हैं जिसमे कम त्यौहार होते हैं।
  • दिसंबर: साल का आखरी महीने हैं इस माह में बहुत कम पर्व होते हैं।

निष्कर्ष

Note: आज का यह लेख 12 महीने का नाम हिंदी और अंग्रेजी में था, मुझे पता है कि मैंने अपनी तरफ से हिंदी महीने से संबंधित पूरी जानकारी देने की कोशिश की है, अगर कोई जानकारी रह गई हो तो आप मुझे कमेंट करके बता सकते हैं। आपके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब जरूर दिया जाएगा।

इस लेख में एक वीडियो दिया गया है जिसमें हिंदी महीनों के नाम याद करने की ट्रिक बताई गई है अगर आपको उस ट्रिक से महीनों के नाम याद करने में दिक्कत हो रही है तो आप मुझे बता सकते हैं मैं उससे भी आसान ट्रिक के बारे जानकारी दूंगा लेकिन इसके लिए आपको कमेंट करना होगा।

नमस्ते, मेरा नाम सुनील पासवान हैं और मैं फुल टाइम ब्लॉगिंग करता हूँ। मुझे अलग-अलग विषयों पर लेख लिखना पसंद है। हिंदी बंधन के माध्यम से आप सभी तक बेहतर जानकारी पहुंचाने को मैंने अपना जुनून बना लिया है! आशा करता हूँ आप अपना प्यार बनाये रखेंगे।

Leave a Comment