आईपीएल विजेता टीमों की सूची 2008 से 2023 तक | IPL Winners List

4.9/5 - (22 votes)

जब भारत में पहली बार आईपीएल का आयोजन हुआ तो पहले ही साल में इतना लोकप्रिय हो गया और 2021 में हुए आईपीएल के 200 करोड़ से ज्यादा दर्शक इस मैच का लुत्फ उठा रहे थे, इससे साफ है कि भारत में आईपीएल कितना लोकप्रिय है और सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में आईपीएल क्रिकेट का लुत्फ उठाया जाता है। IPL का पहला मैच 2008 में खेला गया था, तब से अब तक कुल 16वां सीजन 2023 तक खेला जा चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 2008 से 2023 तक कौन सी टीम विजेता रही और कौन सी टीम कितनी बार जीती, अगर आप नहीं जानते तो कृपया लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें क्योंकि आज हम आपको IPL Winners List 2008-2023 तक की पूरी सूची देने जा रहे हैं।

भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) का पहला मैच 2008 में हुआ था। आईपीएल का फायनल मैच शनिवार 31 मई 2008 वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स टीम नें चेन्नई सुपर किंग्स को तीन रणों से हराकर आईपीएल का पहला मैच विजेता के रूप में सामने आया था, लेकिन यह ध्यान देने योग्य है कि मुंबई इंडियंस आईपीएल मैचों में सबसे सफल टीम है, लेकिन 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स जीत कर मुंबई इंडियंस की टीम जितनी सफल टीम बन गई है। अगर आप लोग IPL Winners List के साथ आईपीएल से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं तो आपको आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा।

Table of Content Show

Highlights of IPL Winners List

NameIPL Winners List
Date2008 to 2023
Year2023
CategorySports
Official Websiteiplt20.com

IPL Winners List 2023

जैसा कि आपको बताया गया है कि पहला आईपीएल साल 2008 में खेला गया था, उसके बाद से हर साल आईपीएल खेला जाने लगा। आईपीएल 2023 की बात करें तो यह 31 मार्च से शुरू हुआ और 30 मई को आईपीएल का फाइनल मैच खेला गया। IPL शुरू से ही एक रोमांचक टूर्नामेंट रहा है और आज यह मैच इतना लोकप्रिय हो गया है कि IPL दुनिया का सबसे अच्छा टी20 बन गया है। इस लेख में 2008 से 2023 तक जीतने वाली सभी टीमों की सूची प्रदान की गई है।

इंडियन प्रीमियम लीग विजेताओं की सूची में पहले स्थान पर मुंबई इंडियंस आता था है क्योंकि आईपीएल का 15वां सीजन 2022 तक मुंबई इंडियंस ने 5 बार जीत हासिल की है जो सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाली टीम थी लेकिन 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स जीतकर इस टीम ने भी मुंबई इंडियंस जितना ही जीत हासिल कर ली है।

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 आईपीएल मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार 2012 और 2014 में जीत हासिल की है। 2008 में जब पहला आईपीएल खेला गया था, तब कुल 8 टीमों ने भाग लिया था उस टूर्नामेंट में, लेकिन अब 2022 के अनुसार, टीमों की संख्या 10 टीमों तक बढ़ा दी गई है और यह 2023 का 16वां सीजन है, जो CSK और GT के बीच आखिरी IPL टूर्नामेंट खेला गया है।

आईपीएल बारे में जानकारी – About IPL in Hindi

IPL जिसका पूरा नाम Indian Premier League होता है, यह भारत में खेली जाने वाली एक प्रसिद्ध पेशेवर Twenty20 क्रिकेट लीग है, जिसका आयोजन पहली बार 2008 में बीसीसीआई यानी Board of Control for Cricket in India द्वारा किया गया था, तब से हर साल देश के अलग-अलग शहरों में मैच होते हैं। इस खेल में अब 10 टीमें शामिल हो गई हैं। आईपीएल में शामिल सभी टीमों का चयन नीलामी के जरिए किया जाता है। टीम के मालिक अगर अपनी टीम में किसी अच्छे खिलाड़ी को शामिल करना चाहते हैं तो उन्हें काफी पैसे देने पड़ते हैं। आपको बताना चाहेंगे कि आईपीएल अब केवल मनोरंजन तक ही सीमित नहीं रह गया है बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ा है।

IPL Winners List | आईपीएल विजेताओं की सूची 2008 – 2023

S/NIPL Winners TeamYear
1राजस्थान रॉयल्स2008
2डेक्कन चार्जर्स2009
3चेन्नई सुपर किंग्स2010
4चेन्नई सुपर किंग्स2011
5कोलकाता नाइट राइडर्स2012
6मुंबई इंडियंस2013
7कोलकाता नाइट राइडर्स2014
8मुंबई इंडियंस2015
9सनराइजर्स हैदराबाद2016
10मुंबई इंडियंस2017
11चेन्नई सुपर किंग्स2018
12मुंबई इंडियंस2019
13मुंबई इंडियंस2020
14चेन्नई सुपर किंग्स2021
15गुजरात टाइटन्स2022
16चेन्नई सुपर किंग्स2023

1. राजस्थान रॉयल्स 2008

राजस्थान रॉयल्स एक इंडियन प्रीमियर लीग टीम है जिसने 2008 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स की जगह आईपीएल का पहला संस्करण जीता था। 2008 में हुए पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कुल 11 मैच खेले, जिसमें से उसने 7 मैच जीते और 4 हारे, लेकिन फाइनल में पहुंचकर जीत अपने नाम की। राजस्थान रॉयल्स ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतर प्रदर्शन किया, जिसके चलते उसे आईपीएल विजेता की ट्रॉफी मिली। यूसुफ पठान ने 39 गेंदों में 56 रनों की अच्छी पारी खेली और 3 अहम क्रिकेटरों में भी शामिल रहे।

2. डेक्कन चार्जर्स 2009

डेक्कन चार्जस ने एडम गिलक्रिस्ट के नेतृत्व में भारतीय प्रीमियम लीग का दूसरा संस्करण जितने वाली टीम हैं इस टीम नें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा कर जीत हासिल की थी। हैदराबाद शहर में स्थित डेक्कन चार्जर्स इंडियन प्रीमियर लीग के एक फ्रेंचाइजी टीम हैं जिसका स्वामित्व आधिकार Deccan Chronicle Holdings Limited के पास था जो कि एक भारतीय मीडिया कंपनी हैं। डेक्कन चार्जर्स आईपीएल के पहले सीजन में सबसे अंतिम स्थान पर थे परंतु दूसरे सीजन में यह टीम विजेता रहे थे और उस मैच का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में हुई थी।

3. चेन्नई सुपर किंग्स 2010

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित सेमीफायल में चेन्नई सुपर किंग्स ने डेक्कन चार्जर्स को 143 रनों का लक्ष्य दिया था जिसमें से केवल डेक्कन चार्जर्स टीम ने 102 रन ही बना पाये थे, इसको 38 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। 2010 में हुए आईपीएल के पहली मैच में 33 गेंदों में 66 बनाए थे जिसमें से महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्षन देखने योग्य था और उनका यह प्रदर्षन टीम को जीत की ओर आगे बढ़ाया। मैच के दौरान धोनी को गेंद से हाथ में चोट लग गयी थी जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर बैठने के लिए मजबूर कर दिया गया था परंतु इस बीच कप्तानी की जिम्मेदारी सुरेश रैना संभाले हुए थे।

4. चेन्नई सुपर किंग्स 2011

2010 में यह टीम बेहद सफल रहा, इसके अगले साल 2011 में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल जीत हासिल की, और टीम ने 2011 चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 के लिए क्वालीफाई किया, इससे पहले 2008 में उन्होंने क्वालीफाई किया था परंतु बाद में उन्हें रद्द कर दिया था। आपलोगो को बता दें कि यह भी मैच महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में जीता गया था।

5. कोलकाता नाइट राइडर्स 2012

कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता में स्थित एक इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी है जिसने 2012 में IPL जीता था। टीम उस साल आईपीएल में भाग लेने वाली नौ टीमों में से एक थी और इसकी कप्तानी गौतम गंभीर ने की थी। केकेआर ने 2012 में आईपीएल जीतने का मतलब था कि अब वे अफ्रीका में आयोजित 2012 चैंपियंस लीग ट्वेंटी-20 में भाग ले सकते हैं। केकेआर टीम ने जीत हासिल करने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें मनविंदर बिस्ला को मैन ऑफ द मैच और सुनील नरेन को मैन ऑफ द सीजन घोषित किया गया।

6.मुंबई इंडियंस 2013

2023 में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहला आईपीएल खिताब जीता था। टीम के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। टीम में अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड और अबती रायडू थे और गेंदबाजी भी मजबूत थी। हालांकि मैच के दौरान चोटित होने के कारण रोहित शर्मा को तुरंत मैच खेलने से रोक दिया गया था, लेकिन करिन पोलार्ड की 32 गेंदों में जबरदस्त पारी के कारण वह चेन्नई को हराने में सफल रहे और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

7. कोलकाता नाइट राइडर्स 2014

2014 में यह कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब के बीच खेला गया था, जिसमें पंजाब की हार हुई थी और केकेआर की टीम जीती थी। केकेआर की टीम में सबसे अच्छा प्रदर्शन मनीष पांडे का देखने को मिला, उन्होंने 50 गेंदों में 94 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसके चलते मनीष पांडे को मैन ऑफ द मैच और ग्लेन मैक्सवेल को मैन ऑफ द सीजन घोषित किया गया।

8.मुंबई इंडियंस 2015

इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने दुसरी बार आईपीएल जीतने वाली टीम थी और इसी के साथ यह टीम सीएसके और केकेआर के बाद सबसे अधिक बार जीतने वाली टीम में इसका नाम शामिल हुआ। एमआई टीम रोहित शर्मा, सिमंत, कीरोन पोलार्ड और अंबाती जैसे श्रेष्ठ बल्लेबाज थे जो टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच रोहित शर्मा को घोषित किया।

9. सनराइजर्स हैदराबाद 2016

साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलो को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 रनों से फाइनल में जीत दर्ज की, SRH टीम में विराट कोहली का प्रदर्षन अच्छा रहा, कुल 16 पारियों में विराट ने 4 शतक और 7 अर्धशतक पूरे किए थे परंतु मैच ऑफ द मैच बेन कर्टिंग को घोषित किया गया और निराट को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया।

10. मुंबई इंडियंस 2017

2017 में, MI तीसरी बार जीतने वाली IPL इतिहास की पहली टीम थी, टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे। MI ने अपनी पहली जीत 2013 में, दूसरी 2015 में और तीसरी 2017 में हासिल की थी।

11. चेन्नई सुपर किंग्स 2018

IPL 2018 में, CSK MI के अलावा दो बार IPL जीतने वाली दूसरी टीम थी। देखा जाए तो खेल में जीत के लिए सभी खिलाड़ियों का सहयोग अहम माना जाता है, लेकिन शेन नायडू और अनुभवी अंबाती रायुडू की बल्लेबाजी अहम रही, जिसने टीम को जीत की ओर बढ़ाया. वहीं गेंदबाजी में एमएस धोनी और ड्वेन ब्रावो का प्रदर्शन अच्छा रहा। शेन वॉटसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

12. मुंबई इंडियंस 2019

2019 में, MI चौथी बार IPL चैंपियन बनी, साथ ही IPL सीज़न में सबसे अधिक जीत वाली टीम भी बनी। 20219 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया था जिसमें MI की जीत हुई थी।

13. मुंबई इंडियंस 2020

2020 में 5वीं बार आईपीएल जीतकर एक सफल टीम बनी। 2020 इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली के बीच हुआ, जिसमें दिल्ली को 5 विकेट से हार मिली।

14. चेन्नई सुपर किंग्स 2021

चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर खिताब जीता और किंग्स चौथी बार IPL जीतने वाली टीम बन गई जो एमआई के बाद चौथी आईपीएल विजेता टीम बन गई। रनों की बात करें तो सीएमके ने 27 रन से मैच का खिताब अपने नाम किया। दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस को मैच ऑफ द मैच मिला।

15. गुजरात टाइटन्स 2022

2022 के 15वें सीजन का फाइनल मैच 29 मई 2022 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था जिसमें राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हार मिली थी आपको बता दें कि GT का कैप्तान हार्दिक पाड्या थे।

16. चेन्नई सुपर किंग्स 2023

2023 के 16वें सीजन का फाइनल आईपीएल मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 30 मई 2023 को अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स को 215 रन बनाने थे लेकिन बारिश के बाद डकवर्थ लुईस नियम से 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य दिया गया, जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से 171 रन बनाकर मैच जीत लिया।

सबसे ज्यादा आईपीएल विनर टीम (Most IPL Wins)

वर्षटीम का नामविजेता
2013,2015, 2017, 2019 & 2020मुंबई इंडियंस, MIपांच, 5
2010, 2011, 2018, 2021 & 2023चेन्नई सुपर किंग्स, CSK चार, 5
2012 & 2014कोलकाता नाइट राइडर्स, KKRदो, 2
2006सनराइजर्स हैदराबाद, SRHएक, 1
2008राजस्थान रॉयल्स, RRएक, 1
2009डेक्कन चार्जर्स, DCएक, 1
2022गुजरात टाइटन्स, GTएक, 1

IPL टीम के कप्तान, Man of the Match और Player of the Series

कप्तान का नामविजेता टीम का नाममैन ऑफ द मैचप्लेयर ऑफ द सीजनवर्ष
शेन वॉर्नRajasthan Royalsयूसुफ पठानशेन वॉटसन2008
एडम गिलक्रिस्टDeccan Chargersअनिल कुंबलेएडम गिलक्रिस्ट2009
महेंद्र सिंह धोनीChennai Super Kingsसुरेश रैनासचिन तेंडुलकर2010
महेंद्र सिंह धोनीChennai Super Kingsमुरली विजयक्रिस गेल2011
गौतम गंभीरKolkata Knight Ridersमनविंदर बिसलासुनील नरेन2012
रोहित शर्माMumbai Indiansकीरोन पोलार्डशेन वॉटसन2013
गौतम गंभीरKolkata Knight Ridersमनीष पाण्डेयग्लेन मैक्सवेल2014
रोहित शर्माMumbai Indiansरोहित शर्माआंद्रे रसेल2015
डेविड वार्नरSunrisers Hyderabadबेन कटिंगविराट कोहली2016
रोहित शर्माMumbai Indiansक्रुणाल पंड्याबेन स्टोक्स2017
महेंद्र सिंह धोनीChennai Super Kingsशेन वॉटसनसुनील नरेन2018
रोहित शर्माMumbai Indiansजसप्रीत बुमराहआंद्रे रसेल2019
रोहित शर्माMumbai Indiansट्रेंट बोल्टजोफ्रा आर्चर2020
महेंद्र सिंह धोनीChennai Super Kingsफाफ डु प्लेसिसहर्षल पटेल2021
हार्दिक पांड्याGujarat Titansहार्दिक पांड्याजोस बटलर2022
महेंद्र सिंह धोनीChennai Super Kings2023

आईपीएल ऑरेंज कैप विजेताओं की सूची

खिलाड़ीहाईलाइट स्कोरकुल रनमैच का साल
Shaun Marsh (PBKS)1156162008
Matthew Hayden (CSK)895722009
Sachin Tendulkar (MI)896182010
Chris Gayle (RCB)1076082011
Chris Gayle (RCB)1287332012
Michael Hussey (CSK)957332013
Robin Uthappa (KKR)836602014
David Warner (SRH)915622015
Virat Kohli (RCB)1139732016
David Warner (SRH)1266412017
Kane Williamson (SRH)847352018
David Warner (SRH)1006922019
KL Rahul (PBKS)132*6702020
Ruturaj Gaikwad (CSK)101*6352021
Jos Buttler (RR)1168632022
Shubman Gill (GT)1298902023

आईपीएल पर्पल कैप विजेताओं की सूची – List of IPL Purple Cap winners

वर्षजीती हुई खिलाड़ीमैचकुल विकेट
2008Sohail Tanveer (RR)1122
2009RP Singh (DC)1623
2010Pragyan Ojha (DC)1621
2011Lasith Malinga (MI)1628
2012Morne Morkel (DC)1625
2013Dwayne Bravo (CSK)1832
2014Mohit Sharma (CSK)1623
2015Dwayne Bravo (CSK)1626
2016Bhuvneshwar Kumar (SRH)1723
2017Bhuvneshwar Kumar (SRH)1426
2018Andrew Tye (PBKS)1424
2019Imran Tahir (CSK)1726
2020Kagiso Rabada (DC)1730
2021Harshal Patel (RCB)1532
2022Yuzvendra Chahal (RR)1727
2023Mohammed Shami (GT)1728

IPL Winners List in Hindi – FAQs

आईपीएल विजेता टीम लिस्ट all

पहला मैच 2008 में शुरू हुआ था, तब से अब तक सभी विजेता टीमों का लिस्ट इस लेख में पूरी जानकारी प्रदान की गई हैं।

सबसे अधिक बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम कौन सी है?

मुंबई इंडियंस सबसे अधिक IPL का खिताब विजेता टीम हैं जो एक सफल टीम बन गई हैं।

किस खिलाड़ी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं?

आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक रन विराट कोहली बनाए है, 5412

2022 से 2027 तक आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर कौन होगा?

भारतीय TATA समूह 2022 – 2027 तक टाइटल प्रायोजक हैं।

IPL के अब तक कितने सीजन खेले जा चुके हैं?

2022 तक 15वां सीजन खेले जा चूके हैं यदि 2023 तक कि बात करें तो इसे लेकर 16वां सीजन पूरा होने वाले हैं।

2023 में IPL का खिताब कौन जीतेगा?

चेन्नई सुपर किंग्स है आईपीएल 2023 की विजेता टीम

Note – आपलोगों को हमरे द्वारा प्रदान की गई जानकारी IPL Winners List के बारे में कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताए। अगर आपको लेख पसंद आया है तो कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें क्योंकि हमें आपके प्यार की जरूरत है। यदि लेख में किसी प्रकार की कमी हो, आपको किसी अन्य विषय पर जानकारी चाहिए या आप लेख में किसी प्रकार का सुधार चाहते हैं तो आप मुझे बता सकते हैं।

नमस्ते, मेरा नाम सुनील पासवान हैं और मैं फुल टाइम ब्लॉगिंग करता हूँ। मुझे अलग-अलग विषयों पर लेख लिखना पसंद है। हिंदी बंधन के माध्यम से आप सभी तक बेहतर जानकारी पहुंचाने को मैंने अपना जुनून बना लिया है! आशा करता हूँ आप अपना प्यार बनाये रखेंगे।

Leave a Comment