26 जनवरी को इंग्लिश में क्या कहते है? 2024

5/5 - (1 vote)

देखा जाए तो हर दिन के जैसा ही 26 जनवरी भी एक आम दिन की तरह आता है, लेकिन हम भारतीयों के लिए 26 जनवरी का दिन बहुत खास होता है, क्योंकि भारत ने इसी दिन संविधान लागू किया था। आज हम इस विषय पर 26 जनवरी को इंग्लिश में क्या कहते हैं? के बारे में बात करने जा रहे हैं। आज हम 26 जनवरी से जुड़ी सभी जानकारी जानने की कोशिश करेंगे।

26 जनवरी हमें हमारे संविधान को अपनाने की याद दिलाता है, इस दिन को एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में मनाया जाता है, साथ ही खुलकर स्वतंत्रता का जश्न मनाया जाता है। संविधान भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों को रेखांकित करता है और सरकार की शक्तियों और संरचना को भी निर्धारित करता है।

दोस्तों अगर आपको नहीं पता कि 26 जनवरी को अंग्रेजी में क्या कहा जाता है तो आपको इस लेख को पढ़ने की जरूरत है क्योंकि हमने इसे विस्तार से समझाया है तो आप लेख को पूरा जरूर पढ़ें आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।

26 जनवरी को क्या होता है?

15 अगस्त, 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से मुक्त हो गया था, लेकिन देश में कोई संविधान नहीं था, साथ ही लोगों को कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी, इसलिए संविधान का निर्माण बहुत महत्वपूर्ण था। संविधान सभा ने संविधान लिखने में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन का समय लिया, 26 नवंबर 1949 को इसे राष्ट्र को समर्पित किया, लेकिन 26 जनवरी 1950 को इसे पूरे देश में लागू किया और तब से कानून व्यवस्था भी स्थापित हो गई। हमारा देश संविधान बनाने के बाद ही ब्रिटिश शासन से पूरी तरह आजाद हुआ था, तभी से हर साल 26 जनवरी को संविधान को याद करते हुए गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति राष्ट्र को भाषण देते हैं साथ ही देश भर के शहरों और गांवों में परेड और समारोह आयोजित किए जाते हैं। देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं और 26 जनवरी का मुख्य उत्सव देश की राजधानी दिल्ली में ही होता है। यहां नौसेना, सेना, वायु सेना और अन्य सैन्य प्रदर्शनों की एक भव्य परेड आयोजित की जाती है। देश में कितना विकास हुआ है, हमारे देश ने अब तक क्या-क्या खोजा है, इसका भी झलक दिल्ली में भी दिखाया गया है। इस उत्सव में राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी भाग लेते हैं।

26 जनवरी को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

अगर आप जानना चाहते हैं कि 26 जनवरी को अंग्रेजी में क्या कहा जाता है तो आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि 26 जनवरी को English में ट्वेन्टी सिक्स जनवरी (Twenty Sixth January) कहा जाता हैं और गणतंत्र दिवस को इंग्लिश में रिपब्लिक डे (Republic Day) कहा जाता हैं। देश में इस दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता हैं।

हालांकि संविधान पूरी तरह से 26 नवंबर 1949 को बन गया था, लेकिन इसे देश में लागू करने का निर्णय 26 जनवरी 1950 को ही लिया गया था, 26 जनवरी 1950 को ही देश में लागू हुआ, तब से हर साल इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

26 जनवरी क्यों मनाया जाता है?

क्योंकि यह संविधान लागू किया गया था। दिसंबर 1929 में लाहौर में जब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बैठक हुई तो इस बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया कि 26 जनवरी 1930 तक अगर ब्रिटिश सरकार ने भारत को डोमिनियन (Dominions) का दर्जा नहीं दिया तो हमारा देश पूरी तरह से स्वतंत्र घोषित कर दिया जाएगा। इस अधिवेशन की अध्यक्षता पंडिल जवाहरलाल नेहरू कर रहे थे।

अधिवेशन में अंग्रेजों द्वारा प्रस्ताव पारित किए जाने के बावजूद ब्रिटिश सरकार ने कुछ नहीं किया, जिसके कारण कांग्रेस ने एक सक्रिय आंदोलन शुरू किया और उस दिन देश को पूर्ण स्वतंत्रता की घोषणा की। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने रावी (लाहौर) नदी के तट पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और उसके बाद 26 जनवरी, 1930 को देश में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया गया, तबसे से देश में पूर्ण आजाद हेने तक 26 जनवरी को नागरिक स्वतंत्रता के रूप में बड़ी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाने लगे। 15 अगस्त 1947 को जब देश पूरी तरह से स्वतंत्र घोषित हुआ, उसके बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने लगा।

अंग्रेजी शासन से देश की आजादी के बाद भी कानून व्यवस्था नहीं थी। 26 नवंबर 1950 तक संविधान तैयार हो गया था, लेकिन संविधान को लागू करने का फैसला दो महीने बाद 26 जनवरी 1950 को हुआ, उस दिन से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। आपको बता दें कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।

संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान

भीमराव अम्बेडकर का योगदान संविधान के निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण था, उन्होंने स्वतंत्रता में भी बहुत योगदान दिया। संविधान सभा के सदस्य का चयन देश की राज्य सभा के निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता था, जिसमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद और जवाहरलाल नेहरू को संविधान के प्रमुख सदस्यों के रूप में शामिल किया गया था। . संविधान निर्माण में कुल 22 समितियाँ उपलब्ध थीं। डॉ. भीमराव अम्बेडकर को रूप समिति का अध्यक्ष बनाया गया।

गणतंत्र दिवस का महत्व

  1. इस दिन देश के राष्ट्रीय प्रतीकों राष्ट्रगान और ध्वज को प्रमुख्कता से प्रदर्शित किया जाता हैं।
  2. गणतंत्र दिवस के दिन देश एक संप्रभु राष्ट्र हनने के साथ, एक लोकतांत्रिक गणराज्य की उपाधि भी हासिल करली।
  3. यह दिन अंग्रजी हुकूमत के शाषन समाप्त केाप्रतीक हैं।
  4. महात्म गांधी जैसे व्यक्तियों के नेतृत्व में अहिंसक और लंबे समय के उपरांत स्वतंत्रा हासिल किया गया था।
  5. राजधानी दिल्ली में मुख्य उत्सव आयोजित किया जाता हैं।
  6. गणतंत्र घोषित होते ही भारत शाषन अधिनियम 1935 समाप्त कर दिया गया था।
  7. भारत एक विविध एवं बहु-सांस्कृतिक देश हैं।

निष्कर्ष

आज हमने आपको 26 january ko english me kya kahte hai बताया है, इसके अलावा 26 जनवरी की अन्य जानकारी भी मैंने आपको प्रदान की है। अगर मैं इस विषय से संबंधित और कोई जानकारी नहीं दे पाया तो उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूँ, लेकिन आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं कि हमें इसमें और क्या जानकारी देनी चाहिए थी।

यदि आपको लेख से कुछ सीखने को मिला हो तो अपनी प्रशंसा व्यक्त करने के लिए इसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि सोशल प्लेटफॉर्म पर साझा करें, और अपनी राय कमेंट बॉक्स में लिखकर अवश्य दें, धन्यवाद

आपके लिए : –

नमस्ते, मेरा नाम सुनील पासवान हैं और मैं फुल टाइम ब्लॉगिंग करता हूँ। मुझे अलग-अलग विषयों पर लेख लिखना पसंद है। हिंदी बंधन के माध्यम से आप सभी तक बेहतर जानकारी पहुंचाने को मैंने अपना जुनून बना लिया है! आशा करता हूँ आप अपना प्यार बनाये रखेंगे।

2 thoughts on “26 जनवरी को इंग्लिश में क्या कहते है? 2024”

Leave a Comment