लौकी को इंग्लिश में क्या कहते है? जानिए – Lauki Ko English Mein Kya Kahate Hain

4/5 - (1 vote)

Lauki Ko English Mein Kya Kahate Hain: सब्जियां हमारी सेहत का अहम हिस्सा हैं, खासकर हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती हैं क्योंकि हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो फायदेमंद साबित होते हैं।

लेख में हम ऐसी ही एक सब्जी के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसका नाम है लौकी, लौकी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? इस बारे में बात करेंगे। मुख्यत: लौकी दो प्रकार की होती है पहली गोल लौकी और दूसरी लंबी बेलनाकार लौकी।

लौकी के छिलके का रंग हल्का हरा लेकिन अंदर का भाग सफेद होता है, जिसके सेवन से कई फायदे होते हैं।

लौकी को इंग्लिश में क्या कहते हैं – Lauki Ka English Naam

लौकी को इंग्लिश में Bottle Gourd (बॉटल गॉर्ड) कहा जाता हैं इसके अलावा Calabash (कैलबेश) भी Lauki को English में कहते हैं।

इसके अलावा कई जगहों पर लौकी को हिंदी में दुधी भी कहते है और कुछ जगहों पर सजमन भी कहा जाता हैं। जबकि लौकी का वैज्ञानिक नाम (Scientific Name) लगेनेरिया सिसेरिया (Lagenaria Siceraria) हैं।

लौकी में पाए जाने वाले पोषक तत्व बारे में जानें

यह तो लगभग हम सभी जानते हैं कि हरी सब्जियों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं और डॉक्टर भी हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। उन्हीं हरी सब्जियों में लौकी में भी है जिसमें कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

लौकी बहुत स्वास्थ्यवर्धक होती है और विटामिन, लवण और प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसके अलावा यह विटामिन सी, विटामिन ए, जिंक, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भी भरपूर होती है।

लौकी के फायदे

लौकी का कई फायदे होते है इसलिए इसका उपयोग कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण के लिए किया जाता हैं जैसे –

  • वजन कम: यह कई लोगों की समस्या है और वे वजन कम करने के लिए कई प्रयास भी करते हैं, लेकिन अगर आप लौकी के जूस का सेवन करते हैं तो इससे आपका वजन कम हो जाएगा।
  • समय से पहले बाल सफेद होना: बाल लोगों की खूबसूरती के लिए अहम होते हैं, लेकिन कई लोगों के बाल असमय ही सफेद हो जाते हैं और वे काला रंग पाने के लिए अपने बालों को कलर भी करवाते हैं। बालों का रंग काला करने के लिए लौकी के जूस का सेवन करना चाहिए।
  • सर्दी और खांसी: मौसम में बदलाव के साथ लोगों को सर्दी-खांसी की समस्या का सामना करना पड़ता है, ऐसे में अगर लौकी का चूर्ण नाक के जरिए सूंघा जाए तो कफ दूर हो जाता है।
  • नींद: नींद की समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं, लेकिन लौकी का जूस पीने से नींद की समस्या खत्म हो जाएगी और आपको अच्छी नींद आने लगेगी।
  • ह्रदय के फायदेमंद: रक्तचाप नियंत्रित के लिए सप्ताह में दो या तीन बार लौकी रस का सेवन करना एक अच्छी कदम हो सकती हैं।
  • पेट की समस्या: लौकी पेट की समस्याओं के लिए एक महत्वपूर्ण हरी सब्जी है, अगर किसी को एसिडिटी की समस्या है तो उनको लौकी का सेवन करना चाहिए।
  • दांत दर्द और कैविटी: दांत में कीड़ा हो अथवा कैविटी, अगर लौकी के जड़ का चूर्ण बनकर उससे दांतों पर मंजन करें तो इससे दांत का दर्द कम हो जाता है और कैविटी से भी राहत होती हैं।

लौकी के नुकसान

आप तो जानते ही होंगे कि हर चीज के दो पहलू होते हैं इसलिए अगर लौकी के कई फायदे हैं तो इसके कुछ नुकसान भी हैं जो इस प्रकार हैं –

  • मधुमेह रोगी: अगर किसी को मधुमेह की समस्या है तो उसे लौकी का अधिक सेवन नही करना चाहिए, लौकी जूस अचानक शुगर लेवल कम करता है, कुछ मामलों में तो बेहोशी और हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा रहता हैं।
  • उल्टी और दस्त: लौकी का जूस अधिक पीने से उल्टी और दस्त हो सकता हैं।
  • बैक्टीरियल इंफेक्शन: अगर लौकी के जूस बनाते समय साफ-सफाई का ध्यान नही रखा जाए तो बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकती हैं।
  • ब्लेड प्रेशर के मरीज: इस बात को ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि अगर कोई को ब्लड प्रेशर है तो उन्हें लौकी का जूस कम मात्रा में ही लेना चाहिए।

ये कुछ जानकारी है जिसे आपको ध्यान में रखना होगा। सिर्फ हरी सब्जियां ही नहीं बल्कि सेहत से जुड़ी जितनी भी खाद्य वस्तुएं हैं, अगर हम उनका नियंत्रित तरीके से इस्तेमाल करें तो वे हमारे लिए हमेशा फायदेमंद होती हैं, लेकिन अगर हम उनका इस्तेमाल अधिक मात्रा में करने लगें तो यह नुकसान पहुंचा सकती हैं।

यह पढ़े : –

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा जिसमें हमने लौकी का अंग्रेजी नाम और लौकी से जुड़ी अन्य जानकारी साझा की है। यदि आपको किसी भी प्रकार का संदेह है या किसी अन्य विषय पर जानकारी चाहिए तो आप हमें अवश्य बता सकते हैं।

लौकी को हिंदी में घीया और घीया को इंग्लिश में Bottle Gourd और Galabash बोला जाता हैं और लौकी को तमिल में சுரைக்காய் कहते हैं।

इसी प्रकार भारत के अनेक राज्यों में लौकी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है जैसे मराठी में दुधीभोपठ्ठ, गुजराती में બૉટલ ગૉર્ડ, લૌકી, बंगाली में বোতল করলা और संस्कृत में कुष्माण्ड:, अलाबु बोलते हैं।

नमस्ते, मेरा नाम सुनील पासवान हैं और मैं फुल टाइम ब्लॉगिंग करता हूँ। मुझे अलग-अलग विषयों पर लेख लिखना पसंद है। हिंदी बंधन के माध्यम से आप सभी तक बेहतर जानकारी पहुंचाने को मैंने अपना जुनून बना लिया है! आशा करता हूँ आप अपना प्यार बनाये रखेंगे।

Leave a Comment