Days Of The Week in Hindi (सप्ताह के 7 दिनों के नाम) – Week Days Name in Hindi and English

5/5 - (1 vote)

Days Of The Week in Hindi: आज के लेख के माध्यम से हम सप्ताहों के नाम बताएंगे, तो अगर आप भी Seven Days Name जानना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है।

हममें से ज्यादातर लोग जानते हैं कि सप्ताह की शुरुआत रविवार से होती है और शनिवार सप्ताह का आखिरी दिन होता है, लेकिन अभी भी बहुत से लोग हैं जो सप्ताहों के नाम नहीं जानते हैं, इसलिए हमने यह लेख लिखने का फैसला किया है।

जो ऐसे लोगों के लिए मददगार साबित होगा. तो आइये जानते हैं सप्ताह के सातों दिनों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में विस्तार से।

Days Of The Week In Hindi And English | Seven Days Name

Sunday – रविवार
Monday – सोमवार
Tuesday – मंगलवार
Wednesday – बुधवार
Thursday – गुरूवार
Friday – शक्रवार
Saturday – शनिवार

सप्ताह को अंग्रेजी में Week कहा जाता है और सप्ताह में 7 दिन होते हैं, उन सात दिनों के नाम हमने ऊपर तालिका में हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध करा दिए हैं।

यदि आप छोटे बच्चे हैं और सप्ताहों के नाम नहीं जानते तो ऊपर दी गई जानकारी निश्चित रूप से उपयोगी होगी।

अंग्रेजी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है, यानी अंग्रेजी दुनिया के लगभग सभी देशों में व्यापक रूप से बोली जाती है, इसलिए सप्ताह के सात दिनों का नाम अंग्रेजी मे केवल भारत में ही नहीं बोली जाती है, बल्कि भारत सहित सभी देशों में बोली जाती है, जैसे संडे, मंडे, ट्यूजडे करके बोला जाता हैं।

Week Days Name in Sanskrit & Hindi

रविवासर: – रविवार
सोमवासर: – सोमवार
मंडलवासर: – मंगलवार
बुधवासर: – बुधवार
गुरूवासर: – गुरूवार
शुक्रवासर: – शक्रवार
शनिवासर: – शनिवार

खैर दोस्तों, हमने ऊपर सप्ताहों के नाम संस्कृत में बता दिए हैं, अब आप संस्कृत में सप्ताहों के नाम याद कर सकते हैं और यदि कोई आपसे संस्कृत में सप्ताहों के नाम पूछता है तो आप बता सकते हैं।

प्राचीन भारत में संस्कृत भाषा का प्रयोग अधिक होता था जिसके कारण सप्ताह के दिनों के नाम संस्कृत में काफी प्रचलित थे।

हालाँकि, समय के साथ हमारे देश में संस्कृत का प्रयोग कम होने लगा है। इसके कारण लोगों ने सप्ताहों के नाम संस्कृत में बोलना कम कर दिया है। इसके बजाय आजकल सप्ताह के दिनों के नाम अंग्रेजी और हिंदी में बोलने का प्रचलन ज्यादा है।

सप्ताह के 7 दिनों के नाम ग्रहों के नाम पर बताइए

सूर्य – रविवार
चंद्रमा – सोमवार
मंगल – मंगलवार
बुध – बुधवार
गुरू – गुरूवार
शुक्र – शुक्रवार
शनि – शनिवार

रविवार का नाम सूर्य ग्रह के नाम पर रखा गया है, सोमवार का नाम चंद्रमा ग्रह के नाम पर रखा गया है, इसी प्रकार सप्ताह के दिनों का नाम ऊपर बताए गए ग्रहों के नाम पर रखा गया है।

उर्दू में सप्ताह के दिनों का नाम

اتوار – रविवार
پیر – सोमवार
منگل – मंगलवार
بدھ – बुधवार
جمعرات – गुरूवार
جمعہ – शुक्रवार
ہفتہ – शनिवार

उर्दू भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान इत्यादि देशों में बोला जाता हैं। और जहां उर्दू बोलने वाले लोग रहते है वहां पर सप्ताह के दिनों के नाम उर्दू में भी बोला जाता हैं।

दिनों के नाम से संबंधित अन्य शब्द

Day – दिन
Night – रात
Today – आज
Tomorrow – कल (आने वाला कल)
Yesterday – कल (बिता हुआ कल)
Someday – किसी दिन
Tonight – आज रात

सप्ताह के सभी दिनों के अलग-अलग नाम होते हैं। रविवार को सप्ताह का पहला दिन और शनिवार को सप्ताह का आखिरी दिन कहा जाता है। स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चों से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम करने वाले employers तक हर कोई रविवार का इंतजार करता है क्योंकि यह दिन छुट्टी का दिन होता है।

सप्ताह के दिनों का नाम कैसे पड़े?

हिंदू धर्म में हर दिन को महत्वपूर्ण माना जाता है और धार्मिक ग्रंथों में भी विशेष दिनों का उल्लेख किया गया है, जैसे देवी-देवताओं की पूजा करना और कोई भी शुभ कार्य करने को विशेष दिनों से जोड़ा गया है।

इसके अलावा जिस प्रकार भगवान शिव की पूजा के लिए सोमवार को विशेष दिन के रूप में समर्पित किया गया है, उसी प्रकार सप्ताह के अन्य दिनों को भी विशेष दिनों के रूप में जोड़ा गया है। लेकिन आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि सप्ताह के दिन का नाम कैसे रखा गया? तो आइए जानते हैं इसका जवाब.

सात दिनों के नाम नौ ग्रहों के आधार पर पड़ा

नौ ग्रहों के आधार पर सात दिनों का नाम करण हुआ। नौ ग्रहों नाम का वर्णन ग्रंथ पुराणों में भी मिलता है जैसे सूर्य, चंद्रमा, मंगल,बुध,गुरू, शुक्र, शनि तथा राहु-केतु।

इन्ही ग्रहों के नाम पर सात दिनों का नाम रखा गया हैं और यह जानकारी हमे पंडित इंद्रमणि धनस्याल भी बताते है, जैसे सूर्य के नाम पर रविवार दिन का नाम, चंद्रमा के नाम पर सोमवार और इसी प्रकार बाकि ग्रहों के नाम पर अन्य दिनों का नाम रखा गया हैं।

दोस्तों, पश्चिमी देशों में नए दिन 12 बजे रात से शुरूआत होती है जबकि भारत में सूर्योदय के साथ नए दिन की शुरूआत होती हैं।

सप्ताह के सात दिनों का महत्व क्या है?

  • रविवार: इस दिन को सभी दिनों का राजा भी कहते है क्योंकि यह दिन उत्साह और नई उर्जा के साथ आता हैं। सूर्य पूजा के लिए रविवार का दिन विषेश दिन होता हैं।
  • सोमवार: भगवान शिवा पूजा के लिए यह दिन सर्वोत्तम माना जाता हैं। इसके अलावा लोग इस दिन नई उर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेतित भी होते हैं।
  • मंगलवार: यह दिन साहस का दिन होता है अर्थात मुश्किलों का सामने करने के लिए यह दिन हमें साहस प्रदान करता हैं।
  • बुधवार: ज्ञान और विद्या का प्रतीक बुधवार को माना जाता हैं। साथ ही इस दिन गणपति बप्पा की पूजा करते हैं।
  • गुरूवार: इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है। और इस दिन को सफलता और समृद्धि के रूप में भी जाना जाता हैं।
  • शुक्रवार: माता लक्ष्मी जी की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन विषेश दिन माना जाता हैं। इसके अलावा साहित्य, सुंदरता और कला का भी प्रतीक माना जाता हैं।
  • शनिवार: शनि देव की आराधना के लिए शनिवार का दिन एक विषेश दिन होता है और शनिवार के दिन लोग व्रत भी रखते हैं। कर्तव्या, काम और संघर्ष का प्रतीक इस दिन के रूप में माना जाता हैं।

कौन सा दिन Weekday और Weekend होते है?

एक सप्ताह में सात दिन होते है और इन्ही सात दिनों को Weekday कहा जाता हैं। हालांकि सप्ताह के इन सातों दिनों को 2 ग्रुप में बांटा गया है Weekday और Weekend

  • Weekday: यह वह दिन होता है जब लोग ऑफिस जाते है, जैसे सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरूवार, शक्रवार
  • Weekend: इस लोगों की ऑफिस व स्कूलों की छुट्टी होती हैं, जैसे शनिवार और रविवार

निष्कर्ष

एक महीने में 4 सप्ताह होते है और एक सप्ताह में 7 दिन होते हैं। और उन सातों दिनों का नाम भी अलग-अलग होते हैं।

अंग्रेजी कलेंडर के अनुसार सप्ताह के 7 दिनों का नाम कुछ इस प्रकार है-

Sunday, Monday, Tuesday, Wednesday, Thursday, Friday, Saturday. रविवार जो नाम सूर्य के लिए लैटिन शब्द dies solis से लिया गया है। ठीक उसी प्रकार सोमवार चंद्रमा के लिए dies lunae, मंगलवार मंगल के लिए dies Martis, बुधवार बुध के लिए dies Mercurii, गुरूवार बृहस्पति के लिए dies Jovis, शुक्रवार शुक्र के लिए dies Venerie, और शनिवार शनि के लिए dies Saturni से लिए गया हैं, जो लैटिन शब्द हैं।

यह भी पढ़े:

नमस्ते, मेरा नाम सुनील पासवान हैं और मैं फुल टाइम ब्लॉगिंग करता हूँ। मुझे अलग-अलग विषयों पर लेख लिखना पसंद है। हिंदी बंधन के माध्यम से आप सभी तक बेहतर जानकारी पहुंचाने को मैंने अपना जुनून बना लिया है! आशा करता हूँ आप अपना प्यार बनाये रखेंगे।

Leave a Comment