कैलेंडर को हिंदी में क्या कहते हैं? और इसका दूसरा नाम क्या है?

Rate this post

हमारे घरों में जो कैलेंडर होता है उसके बारे में तो सभी जानते हैं और कैलेंडर को हम हर दिन देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैलेंडर को हिंदी में क्या कहते हैं? (Calendar Ko Hindi Mein Kya Kahate Hain) निस्संदेह 90% लोग कैलेंडर का हिंदी नाम नहीं जानते होंगे जो दैनिक उपयोग के शब्दों में कैलेंडर होता है।

ज्यादातर लोग कैलेंडर का हिंदी नाम नहीं जानते हैं क्योंकि कैलेंडर एक अंग्रेजी शब्द है और इसी शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आज हम आपको कैलेंडर का हिंदी नाम बताएंगे।

Calendar क्या है?

कैलेंडर को हिंदी में क्या कहते हैं यह बताने से पहले आइए आपको बताते हैं कि कैलेंडर क्या है? यह कहा जा सकता है कि कैलेंडर एक उपकरण है जिसमें दिन, महीना, वर्ष, तारीखें आदि का विवरण होता है और कैलेंडर के माध्यम से समय की सटीक ट्रैकिंग भी की जाती है।

अगर हम अंग्रेजी कैलेंडर की बात करें तो इसमें सिर्फ दिन, तारीख, महीना और साल की ही जानकारी मिलती है, लेकिन अगर हिंदी कैलेंडर की बात करें तो इसमें दिन से जुड़ी व्यापक जानकारी होती है जैसे कि कोई दिन खास है या नहीं, त्योहार, पक्ष इत्यादि।

Calendar Ko Hindi Mein Kya Kahate Hain

कैलेंडर एक अंग्रेजी शब्द है. इसे हिंदी में कई नामों से जाना जाता है जैसे पंचांग, पत्र, कालदर्शक, तिथिपत्र आदि। लेकिन सभी नामों में से पंचांग सबसे लोकप्रिय है जो किसी न किसी तरह हिंदू सनातन धर्म से संबंधित है। अंग्रेजी शब्द कैलेंडर के अत्यधिक प्रयोग के कारण लोग कैलेंडर का हिंदी नाम भूल गए हैं।

कैलेंडर को हिंदी में दिनदर्शिका भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है दिन के बारे में सही जानकारी प्रदान करना। इसके अलावा कैलेंडर को स्थानीय भाषा में अन्य नामों से भी जाना जा सकता है।

यदि आपकी स्थानीय भाषा में कैलेंडर किसी अन्य नाम से जाना जाता है तो आप वह नाम कमेंट के माध्यम से हमारे साथ साझा कर सकते हैं।

भारत में कैलेंडर के प्रकार-

भारत में वैसे तो कई तरह के कैलेंडर प्रचलित हैं, लेकिन 50 कैलेंडर ऐसे हैं जो सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं, जिनमें नए साल की शुरुआत अलग-अलग होती है। भारत में ग्रेगोरियन कैलेंडर या अंग्रेजी कैलेंडर का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है, जिसमें नया साल 1 जनवरी से शुरू होता है। इसके अलावा, भारत में विक्रम संवत कैलेंडर जैसे अन्य कैलेंडर भी उपयोग किए जाते हैं। जैसे बांग्ला संवत कैलेंडर, तमिल संवत कैलेंडर, शक संवत कैलेंडर, जैन संवत कैलेंडर, फसली संवत कैलेंडर आदि।

कैलेंडर शब्द की उत्पति की जानकारी

कैलेंडर शब्द लैटिन कैलेंडरियम से लिया गया है जिसका मतलब “ब्याज रजिस्टर” अथवा “खाता बही” होता हैं। चीन यूनानी में कैलेंड्स का मतलब ‘चिल्लाना’ था। उस समय की बात है जब एक आदमी मुनादी पीटकर बताया करता था कि कल कौन-सी तिथि, व्रत और त्यौहार इत्यादि होगा यहां तक की नील नदी में बाढ़ आएगी या वर्षा होगी।

उन ‘चिल्लाने’ वाले व्यक्ति के नाम पर ही- दैट हू कैलेंड्स इज ‘कैलेंडर’ शब्द बना। हिसाब-किताब करने का दिन को लैटिन भाषा में कैलेंड्स का अर्थ माना गया और उसी के आधार पर दिनों, महिना, वर्ष के हिसाब करने को कैलेंडर कहा गया।

जब कैलेंडर लोगों के बीच नहीं थे तब लोग अनुभव के आधार पर दिन का हिसाब किया करते थे जोकि प्राकृतिक कार्यों के बारे में हुआ करता था जैसे सर्दी, वर्षा, पतझड़, गर्मी इत्यादि सब लोगों के काम करने के संकेत होते थे। इतना ही नहीं खेती के काम, धार्मिक, सामाजिक उत्सव भी इन्ही के ऊपर आधारित थे। लेकिन समय का सही बंटवारा इनके आधार पर करना मुश्किल हो जाता था।

लोगों ने दिन-रात का बंटवारा में कभी गड़बड़ नही होने का अनुभव किया और इस प्रकार दिनों की गिनती दिन-रात और चंद्रमा की कलाओं के आधार पर किया और अवधि का नाम भी दिया गया। रात उस अवधि को कहा गया जब तारे और चंद्रमा सूर्यास्त के बाद दिखते और दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक की अवधि को कहा गया। चंद्रमा का चक्र साढ़े उनतीस दिन में पूरा होता है अत: उसे ‘हमीना’ का नाम दिया गया जबकि सूर्य के चारों मौसम को मिलाकर ‘वर्ष’ नाम दिया गया। इसके बाद गणना के लिए ‘पंचांग’ या ‘कैलेंडर’ का जन्म हुआ।

पृथ्वी के अलग-अलग हिस्सों में दिन-रात और मौसम अलग-अलग होते हैं, इसलिए अलग-अलग देशों ने अपने-अपने तरीके से कैलेंडर बनाए।

Q&A

कैलेंडर को इंग्लिश में क्या बोलते है?

कैलेंडर अंग्रेजी शब्द हैं और इसे इंग्लिश में CALENDER ही कहते है।

कैलेंडर का दूसरा क्या नाम है?

कैलेंडर को कई नामों से जाना जाता है लेकिन Calender का दूसरा नाम पंचांग कहा जा सकता हैं।

विश्व कैलेंडर का नाम क्या है?

दुनिया में विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों में विभिन्न तरह के कैलेंडर होते है लेकिन ग्रीगोरियन कैलेंडर विश्व में अधिक प्रचलित हैं।

निष्कर्ष

आज की नई पोस्ट में कैलेंडर को हिंदी में क्या बोलते है? हमने इसके बारे में बताया है। अगर आप पहले कैलेंडर का हिंदी नाम नहीं जानते थे लेकिन इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको पता चल गया है तो कृपया इसे सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

अन्य लेख:-

  1. रेलवे स्टेशन को हिंदी में क्या कहते है?
  2. 26 January को इंग्लिश में क्या बोलते है?
  3. लौकी को इंग्लिश में क्या बोला जाता है?
  4. फूल को इंग्लिश में क्या कहते है?

नमस्ते, मेरा नाम सुनील पासवान हैं और मैं फुल टाइम ब्लॉगिंग करता हूँ। मुझे अलग-अलग विषयों पर लेख लिखना पसंद है। हिंदी बंधन के माध्यम से आप सभी तक बेहतर जानकारी पहुंचाने को मैंने अपना जुनून बना लिया है! आशा करता हूँ आप अपना प्यार बनाये रखेंगे।

1 thought on “कैलेंडर को हिंदी में क्या कहते हैं? और इसका दूसरा नाम क्या है?”

  1. I was suggested this web site by my cousin Im not sure whether this post is written by him as no one else know such detailed about my trouble You are incredible Thanks

    Reply

Leave a Comment