143 का मतलब क्या होता है? 143 से आई लव यू बनने का रहस्य

5/5 - (1 vote)

143 Ka Matlab Kya Hota Hai: हमारे बीच ऐसे कई अजीबोगरीब नंबर हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं, उनमें से एक नंबर है 143, इसका इस्तेमाल सबसे पहले किसने किया, यह तो नहीं पता, लेकिन आजकल यह नंबर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

आज हम आपको इसी अंक कोड के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं, इस अंक का इस्तेमाल दो प्रेमियों द्वारा खूब किया जाता हैं। अगर आपने इस नंबर का इस्तेमाल किया है तो निश्चित रूप से आप इसका मतलब भी जानते होंगे, अगर आप 143 का मतलब नहीं जानते हैं तो चिंता न करें, बस इस लेख को पढ़ें क्योंकि हमने 143 का मतलब बताया है और 143 से आई लव यू कैसे बनता है इस बारे में भी विस्तार से बताया गया हैं।

143 का क्या मतलब होता है ?

143 का अर्थ अगर गणित के संदर्भ में देखा जाए तो यह सिर्फ एक गणितीय संख्या है, लेकिन अगर सोशल मीडिया के संदर्भ में देखा जाए तो इसका अर्थ बदल जाता है। अगर आप सोशल-मीडिया पर एक्टिव हैं तो आपने कई बार 143 का जिक्र होते देखा होगा, चाहे वो किसी की पोस्ट हो, वीडियो हो या कमेंट हो।

दरअसल 143 अंक के इस कोड का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड या पति-पत्नी करते हैं। समय के साथ बहुत सारे बदलाव देखने को मिल रहे हैं और आज के समय में लोगों के पास समय नहीं है, इसलिए वे लंबे वाक्य लिखने की बजाय उसका शोर्ट फॉर्म लिखना पसंद करते हैं और उनमें से एक संख्या 143 है, जिसका उपयोग सोशल मीडिया पर अपने मेहबूबा से प्रेम का इजहार करने के लिए करते हैं, अर्थात

जब कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह नंबर का प्रयोग करता है तो इसका मतलब है कि वह अपने पार्टनर को I Love You कह होता है। अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि भल्ला 143 का मतलब आई लव यू कैसे हो सकता है, तो इसके बताने से पहले ये जान लीजिए..

सोशल मीडिया पर 143 का मतलब रिलेशनशिप से जुड़ा हुआ है जो गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड या पति-पत्नी से जुड़ा है। हाल के दिनों में यह नंबर इतना लोकप्रिय हो गया है कि लगभग सभी प्यार करने वाले लोग इस अंक का प्रयोग करते हैं। बताया जाए तो यह प्रपोज करने का एक अनोखा तरीका है, जिसका इस्तेमाल आप भी किसी को प्रपोज करने के लिए कर सकते हैं।

143 से आई लव यू कैसे बनता है? जानिए

जैसा कि बताया गया है कि सोशल मीडिया के संदर्भ में 143 का मतलब है आई लव यू और इसका हिंदी अर्थ है ”मैं आपसे प्यार करता हूँ’, लेकिन आइए जानते हैं कि इस अंक का मतलब आई लव यू कैसे बनता है-

दोस्तों 143 से I Love You बनने का कारण इसमें प्रयुक्त लेटर्स की संख्या है।

  • I – 1 इसमें कुल 1 लेटर हैं।
  • love – 4 इसमें कुल लेटर की संख्या चार हैं।
  • you – 3 इसमें कुल 3 लेटर की संख्या हैं।
    I+love+you = 1+4+3 = 143

आशा है कि आप ऊपर बताए गए तरीके से समझ गए होंगे कि आई लव यू को 143 में प्रयुक्त अक्षरों के आधार पर कहा जाता है। आई लव यू में पहला लेटर I में कुल एक ही लेटर होते है, love में चार लेटर और you में तीन लेटर का प्रकट करती हैं।

143 का रिप्लाई क्या होगा?

जब कोई आपको अनोखे तरीके से यानी 143 कहकर प्रपोज करता है तो उसका जवाब भी अनोखे तरीके से देना चाहिए, जैसे अगर कोई 143 नंबर के जरिए प्रपोज करता है तो आप उसके जवाब में 1432 कह सकते हैं, जिसका मतलब होता है, I Love You To

  • 1 – I
  • 4 – Love
  • 3 – You
  • 2 – To
    I+love+you+to = 1432

आप ऊपर बताए गए कोड वर्ड का इस्तेमाल करके जवाब दे सकते हैं, लेकिन इस कोड वर्ड का इस्तेमाल आप तभी कर सकते हैं, जब कोई आपसे आई लव यू कहता/कहती हैं और आपका जवाब हां हो, इसका मतलब है कि आप भी उसे चाहते हैं। इसके अलावा अगर आपका जवाब हां है तो आप 25519 कोड वर्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिसका मतलब हां या Yes होता है।

143 कहाँ-कहाँ करते है यूज

अभी तो आपको बताया गया कि 143 का इस्तेमाल सोशल मीडिया के संदर्भ में आई लव यू कहने के लिए किया जाता है, लेकिन अब इसके इस्तेमाल के बारे में भी बात कर लेते हैं।

इसका प्रयोग अक्सर लोग दूसरे लोगों को इनडायरेक्ट रूप से आई लव यू कहने के लिए करते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि इसका प्रयोग हमेशा इनडायरेक्ट ही किसी को आई लव यू कहने के लिए किया जाए। प्रेमी-प्रेमिका, युवक-युवतियां और अन्य प्यार करने वाले लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए इसका यूज करते हैं।

यह भी जरूरी नहीं है कि इसका इस्तेमाल केवल प्रेमी-जोड़े ही करते हैं, इसके अलावा भी विभिन्न रूप से एक-दूसरे से प्यार करने वाले लोग इस कोड वर्ड का इस्तेमाल करते हैं। इसका उपयोग सोशल मीडिया, व्यक्तिगत चैट, टिप्पणी, ग्रुप संदेश, प्रेमी-प्रेमिका, अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी के लिए करें।

आई लव यू बोलने के अन्य तरीके

अक्सर लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए आई लव यू का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप किसी को इम्प्रेस करने के लिए आई लव यू कहना चाहते हैं तो 143 के साथ नीचे बताए गए तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

143 (I love you)1433 (I Love You Too)
14344 (I Love You Very Much)You Are My Heart Hacker
Feel My LoveI Like You Soon
You Are My Soulmate4x Love Increase
I’m Only YourVisit My Heart
You Are My Love ChargerAlways With You
I Want a Lifetime Validity With YouI am in Love With You

FAQs For 143 Ka Matlab Kya Hota Hai

143 का क्या मतलब होता है?

आई लव यू 143 का मतलब होता हैं।

143 से कैसे आई लव यू बनता है?

यह I Love You में प्रयुक्त लेटर्स की मदद से बनता हैं।

143 का क्या होता है हिंदी अर्थ?

इस कोड का अर्थ I love you होता है और इसका हिंदी अर्थ मै तुमसे प्यार करता हूँ होगा।

143 का प्रयोग किस महीने में सबसे ज्यादा किया जाता है?

फरवरी महीने में इस कोड का सबसे अधिक प्रयोग किया जाता है क्योंकि इसी महीने में वैलेंटाइन डे आता हैं।

इस आर्टिकल में हमने 143 Ka Matlab बताने की कोशिश की है, उम्मीद है कि आपको हमारा यह प्रयास पसंद आया होगा। अगर आपको यह पसंद आए तो आप इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े-

नमस्ते, मेरा नाम सुनील पासवान हैं और मैं फुल टाइम ब्लॉगिंग करता हूँ। मुझे अलग-अलग विषयों पर लेख लिखना पसंद है। हिंदी बंधन के माध्यम से आप सभी तक बेहतर जानकारी पहुंचाने को मैंने अपना जुनून बना लिया है! आशा करता हूँ आप अपना प्यार बनाये रखेंगे।

Leave a Comment