हबीबी का मतलब हिंदी में क्या होता है? | Habibi Meaning in Hindi

5/5 - (1 vote)

Habibi एक अरबी शब्द है जिसे लोग अपने दैनिक जीवन में उपयोग करते हैं, और हबीबी एकमात्र ऐसा अरबी शब्द नहीं है जिसका उपयोग लोग करते हैं, बल्कि ऐसे कई अरबी शब्द हैं जिनका उपयोग लोग द्वारा किया जाता हैं, लेकिन क्या आप हबीबी शब्द का सही अर्थ जानते हैं? अगर आप नहीं जानते तो आज आप जान जायेंगे क्योंकि इस लेख में हमने अरबी शब्द Habibi Meaning in Hindi से संबंधित पूरी जानकारी प्रदान की है।

दोस्तों वैसे तो वल्लाह हबीबी शब्द का इस्तेमाल आपने ज्यादातर फिल्मों, टीवी में देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर भी इस तरह के शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। चलिए ज्यादा देर न करते हुए हम आपको हबीबी शब्द का मतलब बताते हैं।

Wallah habibi किस देश में बोली जाती है

हबीबी का मतलब समझाने से पहले हम आपको ये बताना चाहेंगे कि वल्लाह हबीबी किन देशों में बोली जाती है। बता दें कि हबीबी अरबी भाषा उत्तरी अफ्रीका, अरब प्रायद्वीप, ईरान, सऊदी अगर, जॉर्डन, यमन समेत अन्य अरबी देशों में बोली जाती है और अब इसका थोड़ा-बहुत इस्तेमाल भारत में भी होने लगा है।

हालांकि सोशल मीडिया पर Habibi Come to Dubai करके ड्रेंडिंग होता रहता है जिसके चलते लोग यह समझ लेते है कि Habibi शब्द का इस्तेमाल केवल Dubai में ही किया जाता है जो पूर्णतः असत्य है।

Habibi Meain in Hindi – हबीबी का हिंदी में मतलब

दोस्तो Habibi अरबी भाषा का पुलिंग शब्द है जिसका मतलब प्यार, प्रिय, जानम होता हैं हालांकि हबीबी शब्द का हिंदी अर्थ डायरेक्ट तो नही होता हैं लेकिन इसे मेरे प्यार, मेरी जानेमन, मेरी डार्लिंग इत्यादि कहा जा सकता हैं।

अरबी भाषा में Habibi शब्द को حبيبي ऐसे लिखा जाता है। अरबी लोग हबीबी का प्रयोग अपने संवाद के लिए भी करते हैं। इसके अलावा यदि Habibi का अंग्रेजी अर्थ बताया जाए तो इसका अर्थ my love एवं my darling होता हैं। Habibi शब्द का प्रयोग इंसानों के बीच प्यार और स्नेह के भाव प्रकट करने के लिए किया जाता है।

हबीबी शब्द प्रयोग के जरिए लोग अपने पार्टनल, मित्र या फिर अपने किसी प्रियजन के प्रति अपना स्नेह और प्रेम जताने के लिए भी करते हैं।

Wallah Habibi Meaning in Hindi – वल्लाह हबीबी का हिंदी में मतलब

दोस्तों wallah habibi में दो शब्द है अगर सिर्फ wallah शब्द का अर्थ बताया जाए तो इसका अर्थ ईश्वर की शपथ लेते हुए होता है जबकि अंग्रेजी की बात करे तो I swear to God होता हैं। अगर इन दोनों शब्दों wallah habibi का अर्थ बताया जाए तो मैं अपने प्यार की कसम खाता हूँ होता हैं।

यहां पर wallah का मतलब होता है कसम या फिर सौगंध लेना, तथा दूसरे शब्द habibi का मतलब होता है मेरा प्यार या फिर प्रिय.

AI Habibi and Kifak Habibi Meaning in Hindi – अल हबीबी और किफाक हबीबी का मतलब

पहले बात कर लेते है कि अल हबीबी की तो व्याकरण के अनुसार Al habibi को गलत बताया गया है. यदि आप habibi शब्द की स्पेलिंग को ध्यान से देखते है तो आप देखेंगे कि उसका स्पेलिंग इस प्रकार है H+a+b+i+b+i. जिसके अंत में i का प्रयोग हुआ है जोकि एक विशेषण को बताती है और यह my के बराबर होता है. अगर इसके हिसाब से बताया जाए तो अल हबीबी का अर्थ मेरा प्यार होता है जो कि बिलकुल ही गलत हैं।

विफाक हबीबी का हिंदी में अर्थ हो जाता है आप कैसे हो प्रिय. जबकि अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने पर How are you Habibi होता हैं।

Habibi Come to Dubai Meaning in Hindi – हबीबी कम टू दुबई का मतलब

वर्तमान में लगभग सभी लोग इंटरनेट से जुड़े हुए है इसलिए अगर कुछ सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो वो लोगों को पता चल जाता हैं और Habibi Come to Dubai भी एक ऐसा ही लाइंस है जो सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रही हैं।

लेकिन क्या आपलोग जानते है कि इस लाइंस का क्या मतलब होता है अगर नही जानते है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिंदी अनुवाद के अनुसार इसका मतलब हबीबी दुबई आओ. होता हैं. इससे यह पता चलता है कि लोग इस लाइंस का उपयोग तब करते है जब उन्हें अपने प्रिय को स्नेहपूर्वक दुबई आने के लिए कहना हो।

हबीबी का प्रयोग कैसे किया जाता है?

अब तक आपने हबीबी शब्द का इस्तेमाल होते देखा होगा, लेकिन आज हम आपको यह भी बताएंगे कि हबीबी शब्द का इस्तेमाल अपने दैनिक जीवन में कैसे कर सकते है और इसे जानने के बाद आप भी जान जाएंगे कि हबीबी शब्द का इस्तेमाल कब और कैसे करना है।

  • Mubarak Habibi: इंग्लिश में अर्थ congratulations तथा हिंदी में मुबारक हो जाएगा।
  • Kefak Habibi: अंग्रेजी में how are you मतलब होगा जबकि हिंदी में तुम कैसे हो मतलब होगा।
  • Shukran Habibi: इसका भी मतलब thank you ही होता है और हिंदी में भी धन्यवाद ही होगा।
  • Wallah Habibi: इसे अंग्रेजी में when you swear to god अर्थ होता है हिंदी में भगवान की कसम खाना होगा।
  • Weenak Habibi: इसका अंग्रेजी में अर्थ thank you होता है और हिंदी में धन्यवाद

Wallah Habibi का Reply कैसे दें

अगर कोई आपके साथ हबीबी शब्द का इस्तेमाल करता है तो आपको उसके जवाब में अफवाह हबीबी कहना चाहिए। अंग्रेजी में अफवान का मतलब you are welcome और हिंदी में इसका मतलब आपका स्वागत होता है।

हबीबी का अर्थ अरबी में क्या होता है?

عزيزي होता है हबीबी का अर्थ. अंग्रेजी में my dear अर्थ होता हैं।

Habibi शब्द इतना क्यों लोकप्रिय है?

इसका लोकप्रिय होने होने का कारण यह है कि ये सकारात्मक भाव को व्यक्त करता है।

जब कोई हबीबती आपको कहता है तो इसका क्या मतलब होता है?

इसका मतलब है मेरे प्रिय या मेरी प्रियतमा, जब कोई आपको हबीबती कहता है तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति आपके प्रति प्यार, स्नेह और महत्व की भावना व्यक्त कर रहा है।

उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा जिसमें हमने Habibi Meaning से जुड़ी जानकारी देने की कोशिश की है, अगर आपको यह पसंद आया है तो आप आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ Social Media प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं।

आप चाहें तो इस लेख से संबंधित टिप्पणी भी कर सकते हैं, इसके साथ ही आप हमें किसी अन्य विषय पर लेख लिखने के लिए भी कह सकते हैं। यहां तक ​​पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

नमस्ते, मेरा नाम सुनील पासवान हैं और मैं फुल टाइम ब्लॉगिंग करता हूँ। मुझे अलग-अलग विषयों पर लेख लिखना पसंद है। हिंदी बंधन के माध्यम से आप सभी तक बेहतर जानकारी पहुंचाने को मैंने अपना जुनून बना लिया है! आशा करता हूँ आप अपना प्यार बनाये रखेंगे।

Leave a Comment