1 मिलियन कितने लाख के बराबर होता है? | 1 Million Kitna Hota Hai

5/5 - (1 vote)

1 Million Kitna Hota Hai – दोस्तों मिलियन अंग्रेजी काउंटिंग में इस्तेमाल किया जाता हैं, भारत में ऐसे कई experts लोग हैं जिनकों मैथ्स और काउंटिंग की अच्छी नॉलेज होती हैं मगर जब बात आती हैं अंग्रेजी काउंटिंग कि तो experts भी कन्फ्यूज हो जाते हैं जो बहुत आसान सवाल होते हैं लेकिन वो समझ नही पाते हैं।

उनमें से एक आसान और भ्रमित करने वाले प्रश्न हैं। आज हम आपके साथ मिलियन से जुड़ी पूरी जानकारी शेयर करने जा रहे हैं, अगर इससे जुड़ा कोई सवाल है तो उसका जवाब इस लेख में जरूर मिलेगा।

गणित में सबसे महत्वपूर्ण संख्या 0 (जीरो) होती है, लेकिन आम भाषा में हममें से ज्यादातर लोग इसका मतलब नहीं समझ पाते हैं। जब 0 को 1 के पहले (पीछे) लगाया जाता है तो उसका अर्थ 1 ही रह जाता है, लेकिन जब एक के बाद (आगे) 0 लगाया जाता है तो उसका पूरा अर्थ बदल जाता है। अंग्रेजी के इस प्रकार के कुछ शब्द हैं जो गणितीय संख्या 0 का प्रतिनिधित्व करते हैं, अंग्रेजी में कुछ इस प्रकार हैं, Killion, Million, Billion, Trillion etc. जिसका शॉर्ट फॉर्म K, M, B, T होते हैं।

1 Million कितना होता है? | 1 मिलियन का अर्थ

Main PointsDetails
1M10 लाख
10M1 करोड़
100M10 करोड़

1 Million में 10,00,000 (10 लाख) होते है, दोस्तों आप सभी को पता होगा Indian Number System (भारतीय अंकीय प्रणाली) में नंबर यूनिट को काउंट करने के लिए इकाई, दहाई, सैंकड़ा, हजार, दस हजार, लाख आदि का इस्तेमाल किया जाता हैं, ठीक उसी प्रकार अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में मिलियन, बिलियन इत्यादि का यूज किए जाते हैं।

अगर भारतीय करेंसी के मुताबिक बताया जाए तो 10 लाख रूपये को हम 1 Million कह सकते हैं वही अगर 10 लाख रूपये को अंतरर्ष्ट्रीय स्तर पर एक मिलियन के रूप में गिना जाता हैं।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर जैसे YouTube, Instagram, Facebook इत्यादि प्लेटफॉर्म पर 1k Like, 10K Like, 10M Views, 1M Subcribers के रूप में अधिकतर देखने को मिलता हैं। दरअसल यह भी उस गिनती को बताते हैं जिनके उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए हुए होते हैं। दोस्तों 1 मिलियन में एक के बाद 6 शून्य आते हैं अगर 1000 को 1000 से गुणा भी करते हैं तो एक मिलियन प्राप्त हो जाता हैं। यकीन नही हो रहा तो गुणा करके देख लीजिए।

मिलियन का इतिहास क्या है? – History of Million

दोस्तों Million यह एक इटालियन शब्द से लिया गया है जो कि Mille एवं Suffix One शब्दों को जोड़कर बनाया गया हैं और इसे British English में m के रूप में लिखे जाते हैं लोग इसे मीटर भी समझ लेते हैं। यह शब्द छोटे पैमाने तथा बड़े पैमाने पर नंबरिंग सिस्टम के सामन हैं जबकि बड़ी संख्या के विपरीत जिनके दो सिस्टम में अलग-अलग नाम हैं।

Jens Ulff-Moller जो Columbia के इतिहास पढ़ाने वाले टीचर थे उनका कहना था कि मैं अपना सीधा हाथ काट लूंगा अगर किसी ने यह पता लगा लिया कि किसने मिलियन शब्द बनाया हैं। कुछ Anglo-Saxon के लेखकों द्वारा मिलियन शब्द के आइडिया को समझ लिया गया था और इतना ही नही बल्कि उनके द्वारा इसे हजार हजार का नाम भी दिया गया था। ऐसा भी कहा जाता है कि पुरानी इंग्लिश में कोई शब्द मिलियन का इसलिए नही था क्योकि उस वक्त उसे बोलने के लिए ज्यादा जरूरत नही पड़ती थी।

Armin Mester ने कह कि उस जमाने में हजार का इस्तेमाल लोग समझ जाते थे मगर मिलियन का यूज लोग नही समझ पाते थे। एक Millennia बित जाने के बाद नंबर शब्द का इस्तेमाल बहुत अधिक से किया जाने लगा।

भारतीय गणितीय भाषा अंक इकाई दहाई सैकड़ा के अनुसार

नीचे दी गई जानकारी भारतीय गणितीय भाषा के अनुसार बताई जा रही है।

  • इकाई – 1 (यूनिट)
  • दहाई – 10 (दस)
  • सैकड़ा – 100 (सौ)
  • हजार – 1,000 (हजार)
  • दस हजार – 10,000 (दस हजार)
  • लाख – 1,00,000 (एक लाख)
  • दस लाख – 10,00,000 (मिलियन)
  • करोड़ – 1,00,00,000 (दस मिलियन)
  • दस करोड़ – 10,00,00,000 (सौ मिलियन)
  • अरब – 1,00,00,00,000 (बिलियन)
  • दस अरब – 10,000,000,000 (दस बिलियन)
  • खरब – 1,00,00,00,00,000 (सौ बिलियन)
  • दस खरब – 1,000,000,000,000 (ट्रिलियन)
  • नील – 1,00,00,00,00,00,000 (दस ट्रिलियन)
  • दस नील – 100,000,000,000,000 (सौ ट्रिलियन)
  • पद्म – 1,00,00,00,00,00,00,000 (क्वॉड्रिलियन)
  • दस पद्म – 10,000,000,000,000,000 (दस क्वॉड्रिलियन)
  • शंख – 1,00,00,00,00,00,00,00,000 (सौ क्वाड्रिलियन)

भारतीय रूपये में 1K से 10 ट्रिलियन तक

  • 1K – 1 हजार (1,000)
  • 10K – 10 हजार (10,000)
  • 100K – 1 लाख (100,000)
  • 1M – 10 लाख (1,000,000)
  • 100M – 10 करोड़ (100,000,000)
  • 1B – 100 करोड़ (1,000,000,000)
  • 10B – 1000 करोड़ (10,000,000,000)
  • 100B – 10,000 करोड़ (100,000,000,000)
  • 1T – 1000 बिलियन (1,000,000,000,000)
  • 10T – 1 मिलियन बिलियन (10,000,000,000,000)

दोस्तों ऊपर जो जानकारी आपके साथ साझा की गई है वह भारतीय मुद्रा के अनुसार की गई है। जो लोग 1000 से 1 मिलियन बिलियन लिखना चाहते हैं उनके लिए भी उपयोगी होगा।

Lakh और Million में अंतर

लाख भारतीय नंबरिंग सिस्टम में यूज किया जाता और मिलियन को विश्वभर के नंबरिंग सिस्टम में, यह दोनों सिस्टम बहुत अलग हैं। जैसे भारतीय नंबर सिस्टम टर्म के अनुसार 10,000 को दस हजार कहा जाता हैं न कि ten thousand. वही अगर विश्व स्तर पर बात की जाए तो दस हजार को ten thousand बोला जाता हैं।

इसी वजह से दुनिया के अंकों के अनुसार 10 लाख को 1 मिलियन कहा जाता हैं। एक लाख में पांच शून्य होते हैं और छह शून्य मिलाकर दस लाख बनता हैं जिसे एक मिलियन भी बोला जाता हैं।

दोस्तों आप ही बताइये कि मैंने इस आर्टिकल जीरो नंबर का कितनी बार इस्तेमाल किया है, आपको गिनने की जरूरत नहीं है, मैंने कई बार इस्तेमाल किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि "जीरो का आविष्कार किसने किया था" अगर नहीं जानते हैं तो जल्दी से जान लीजिए, क्योंकि गणित में शून्य बहुत महत्वपूर्ण संख्या है।

1 Million Dollar in Rupees (भारतीय मुद्रा में 1 Million कितना होता है)

आज इंटरनेट का जमाना है, हम सभी इंटरनेट से जुड़े हुए हैं और इस पर हमें हमेशा नई-नई चीजें पता चलती रहती हैं, जिनमें से आपने 1M डॉलर के बारे में तो सुना ही होगा, जिसे अगर भारतीय मुद्रा में बदला जाता तो यह एक बहुत बड़ी रकम होती हैं।

हालांकि डॉलर की कीमत ऊपर-नीचे होती रहती है, कभी 1 डॉलर 75 आईएनआर तो कभी इससे भी ज्यादा। अगर डॉलर को वर्तमान के हिसाब से बदला जाए तो रकम इस तरह निकलेगी-

  • $1 = 80.01
  • $1M = 82010550.01

दोस्तों जैसा कि आपने देखा कि $1M के बराबर 82010550.01 (आठ करोड़ बीस लाख दस हजार पांच सौ पचास) होगा, लेकिन आपको मुख्य रूप से यह ध्यान रखना है कि डॉलर का मूल्य बदलता रहता है, इसलिए यह कम या अधिक हो सकता है। अधिक उल्लिखित आंकड़ों के अनुसार।

10 Million कितना होता है लाख के अनुसार

100 लाख बराबर 10 मिलियन होते हैं, और 100 लाख 1 करोड़ के बराबर होते हैं।

100 Million में लाख कितने होते है?

करोड़ में 10 करोड़ और लाख में 1000 लाख होते है 100 मिलियन में.

क्या है Million से बड़ा?

मिलियन से बड़ा बिलियन होता है और इससे बड़ा ट्रिलियन होता हैं।

इस लेख के माध्यम से हमने बताने की कोशिश की है अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इसे व्हाट्सएप, फेसबुक, टेलीग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकते हैं। लेख में किसी प्रकार के सुधार चाहते है, तो हमें अवश्य बताएं, यदि आप हमसे किसी भी विषय पर लेख चाहते हैं, तो आप कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं।

नमस्ते, मेरा नाम सुनील पासवान हैं और मैं फुल टाइम ब्लॉगिंग करता हूँ। मुझे अलग-अलग विषयों पर लेख लिखना पसंद है। हिंदी बंधन के माध्यम से आप सभी तक बेहतर जानकारी पहुंचाने को मैंने अपना जुनून बना लिया है! आशा करता हूँ आप अपना प्यार बनाये रखेंगे।

Leave a Comment