पालतू जानवर के नाम हिंदी और अंग्रेजी में (Paltu Janwar Ke Naam)

5/5 - (2 votes)

प्राचीन काल से ही मनुष्यों द्वारा जानवरों को पालतू जानवर के रूप में रखा जाता आ रहा है। जानवरों को किसी उद्देश्य के लिए ही पाला जाता है, लेकिन क्या आप उन जानवरों के नाम जानते हैं जिन्हें Paltu Janwar कहा जाता है, अगर नहीं जानते तो चिंता न करें, आज का हमारा यह आर्टिकल पढ़ें,

जानवर कई प्रकार के होते हैं और उनके नाम भी अलग-अलग होते हैं। इंसान अपनी जरूरत के हिसाब से जानवरों को पालते है, जैसे दूध के लिए गाय और भैंस को पालता है, उसी तरह घर की रखवाली के लिए कुत्तों को पाला जाता है। इसी प्रकार मनुष्य पशु-पक्षियों को किसी प्रकार की सेवा के लिए पालते हैं।

पालतू जानवर किसे कहते हैं

पालतू जानवर उन जानवरों को कहा जाता है जो मनुष्य द्वारा पाले जाते है उनको पालतू जानवर कहा जाता हैं जिनमें अधिकतर जानवर सकाहारी होते हैं। मनुष्य इन जानवरों को अपनी संपत्ति के आस-पास अथवा घर में रखते हैं और उसके खाने-पीने व सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं और जानवर बिना किसी स्वर्थ के हमेशा प्रेम के भूखे होते हैं, जानवर अपने मालिक के प्रति वफादार भी होते हैं।

पालतू जानवर विभिन्न प्रकार के होते हैं जैसे गाय, भैंस, कुत्ता, बिल्ली, मुर्गा, घोड़ा इत्यादि। इस प्रकार के जानवर को पालतू जानवरों की सूची में शामिल किया गया है। पालतू जानवरों का उपयोग मनुष्यों के दैनिक कार्यों में विभिन्न कार्यों में किया जाता है, जैसे सुरक्षा, मनोरंजन और खेती उत्पाद आदि।

पालतू जानवर के नाम हिंदी और अंग्रेजी में – Domestic Animals Name

S.N.Pet AnimalsPet Animals Name in HindiPet Animal Picture
1GoatबकरीGoat
2Dogकुत्ताDog
3CowगायCow
4BuffaloभैंसBuffalo
5Horseघोड़ाHorse
6BullसांडBull
7DonkeyगधाDonkey
8Lambभेड़Lamb
9LlamaलामाLlama
10CamelऊंटCamel
11ElephantहाथीElephant
12RabbitखरगोशRabbit
13PigसूअरPig
14PigeonकबूतरPigeon
15RatचूहाRat
16Catबिल्लीCat
17Chickenमुर्गीChicken
18MonkeyबंदरMonkey
19YakयाकYak
20Duckबत्तखDuck
21TortoiseकछुआTortoise
22OxबैलOx
23Muleखच्चरMule

10 पालतू जानवर के नाम – 10 Domestic Animals Names in Hindi And English

S.NEnglish NameHindi Name
1Bitchकुत्तिया
2Horseघोड़ा
3Ratचूहा
4Rabbitखरगोश
5Cowगाय
6Catबिल्ली
7Buffaloभैंस
8Cockमुर्गा
9Elephantहाथी
10Moneyबंदर

पालतू जानवर के कार्य और उनके फायदे

हमने आपको पालतू जानवरों के नाम की सूची दे दी है, अब बात करते हैं पालतू जानवरों के फायदों के साथ-साथ उनके काम और कुछ अन्य जानकारी।

गाय

अंग्रेजी में गाय को Cow कहते है और वैज्ञानिक नाम Bos Taurus (बोस टौरस) हैं। गाय मनुष्य के लिए हर तरह से लाभदायक हैं और यह एक प्यारा और शांत स्वभाव के पालतू जानवर होते हैं। हिन्दू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है इसलिए लोग उसकी पूजा करते हैं साथ ही गाय को एक शुभ जानवर माना जाता है और गाय के गोबर को भी शुभ माना जाता है। गाय का दूध बहुत स्वादिष्ट होता है और इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है।

भैंस

अंग्रेजी में भैंस को Buffalo नाम से जानते है और वैज्ञानिक नाम Bubalus Bubalis (बुबालस बुबालिस) हैं और इसे भी पालतू जानवर की श्रेणी में रखा गया हैं। भारत के ग्रामीण एरिया में भैंस अधिकतर देखने को मिलता हैं और भैंस पालने का मुख्य उद्देश्य दूध के लिए पालना होता हैं।

भैंस एक पालतू जानवर भी है और जंगली जानवर भी. जंगली भैंस बहुत शक्तिशाली होती हैं लेकिन पालतू भैंस शांत स्वभाव के होते हैं। भैंस अधिकतर काले रंग में ही पाई जाती है और इन्हें पानी में रहना बहुत पसंद हैं, भैंस का दूध बहुत गाढ़ा होता हैं।

बकरी

बकरी का अंग्रेजी नाम Goat है और वैज्ञानिक नाम Capra Aegagrus Hircus (कैप्रा एगेग्रस हिरकस) हैं यह एक पालतू जानवर है जो पूरी दुनिया में पाया जाता है। बकरी की 300 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं और डॉक्टर बकरी के दूध का सेवन करने की सलाह देते हैं क्योंकि यह बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है।

बकरियों को ज्यादातर भारत के ग्रामीण हिस्सों में पाला जाता है और नर बकरी को बकरा कहा जाता है। भारत में बकरा को मांस के रूप में सबसे अधिक खाया जाता है, जिसके कारण बाजार में बकरा की मांग हमेशा अधिक रहती है और यही कारण है कि लोग बकरी पालन करना पसंद करते हैं।

घोड़ा

घोड़ा का वैज्ञानिक नाम Equus Caballus (इक्वस कैबेलस) है और अंग्रेजी नाम Horse हैं। प्राचीन काल से ही लोग घोड़ा को पालते आते जा रहे हैं. घोड़ा जानवरों में एक बुद्धिमान और शक्तिशाली जानवर हैं। आजकल घोड़े को लोग शौक से घुड़सवारी और घोड़ा गाड़ी के लिए पालते हैं, लेकिन पहले के समय में घोड़े की बिना रुके तेज दौड़ने की खूबी के कारण राजा महाराजा इसका इस्तेमाल घुड़सवारी और घोड़ा गाड़ी के लिए करते थे, इसके अलावा घोड़ा एक ऐसा निडर जानवर होता है कि इसका प्रयोग युद्ध में भी किया जाता था।

गधा

अंग्रेजी नाम गधा का Donkey है और वैज्ञानिक नाम Equus Asinus (इक्विस असिनस) हैं। यह जानवर बहुत ही सीधा और शांत स्वभाव के होते हैं लेकिन इस जानवर को एक मूर्ख जानवर भी माना जाता हैं। आपने देखा होगा कि जब कोई बेवकूफों वाला हरक्त करता है अथावा काम करता है तो उसे लोग गधा कहते हैं। हालांकि आजके वक्त में गधा बहुत कम ही पालते हैं मगर गधा का उपयोग सामान ढ़ोने के लिए किया जाता हैं।

बैल

अंग्रेजी में बैल को Ox कहा जाता है और Primigenius Taurus (प्रिमिजिनियस टारस) इसका वैज्ञानिक नाम हैं। बैल एक बहुत ही शक्तिशाली और बलवान जानवर है जिसके कारण लोग खेतों में हल जोतने के लिए बैल पालना पसंद करते हैं इसके अलावा बैलगाड़ी को खीचने में भी बैल का उपयोग किया जाता हैं। बैल एक शाकाहारी जानवर है और हिन्दू धर्म में गाय की तरह बैल को भी शुभ जानवर माना जाता है और पूजा भी की जाती है।

ऊंट

ऊंट का अंग्रेजी नाम Camel और वैज्ञानिक नाम Camelus Dromedarius (केमेलस ड्रोमेडेरियस) हैं। भारतीय राज्य राजस्थान में ऊंट बाकि जनवरों के मुकाबले अधिक पाया जाता है क्योंकि राजस्थान के रेगिस्तान वाले इलाकों में ऊंट के मदद से एक जगह से दुसरे जगह जाने आने के लिए उपयोग किया जाता हैं। ऊंट एक ऐसा जानवर है जो 21 दिनों तक बिना पानी पीए रह सकता हैं, दरअसल ऊंट के पेट में एक थेली होता है जिसमें वह पानी इकट्ठा करके रखता हैं।

भेड़

भेड़ का अंग्रेजी नाम Sheep है और वैज्ञानिक नाम Ovij Araij (ओवीज अराइज) हैं। भेड़ के पूरे शरीर मेंं काफी बाल होते हैं जोकि ऊन होते है और वह ऊन बहुत मुलाय़म होते हैं जिसका विभिन्न प्रकार के ऊनी वस्त्र बनाने के लिए उपयोग किया जाता हैं। भेड़ को मांस, ऊन, दुध इत्यादि के लिए पालते हैं। भेड़ ठंड जगह पर देखने को मिलते है जैसे भारत के पूर्वी क्षेत्रों में जहां पर अधिक ठंड होता है वहां पर भेड़ पाले जाते हैं।

कुत्ता

कु्ता का अंग्रेजी नाम Dog और वैज्ञानिक नाम Canis Lupus Familiaris (केनिस लुपस फैमिलियरीस) हैं। कुत्ता एक समझदार, वफादार और बुद्धिमान जानवर हैं ऐसा कहा जाता है प्राचीन काल में आदि मानव द्वारा पाला गया पहला जनवर कुत्ता था।

आज के समय में लोग अपने घरों में बड़े शौक से कुत्ते पालते हैं और कुत्ते अपने मालिक के घर की रखवाली भी करते हैं। कुत्ता एक सर्वाहारी जानवर है जो शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह का भोजन खाता है। घरों के आसपास बड़ी संख्या में कुत्ते नजर आते हैं।

बिल्ली

बिल्ली का अंग्रेजी नाम Cat और वैज्ञानिक नाम Felis Domestica (फेलिस डोमेस्टिका) हैं। बिल्ली पालतू जानवर होने के कारण लोग इसे शौक से अपने घरों में पालते हैं। बिल्ली एक बहुत ही तेज, समझदार, शातिर और फुर्तीला जानवर हैं। बिल्ली हमारे घरों के आस-पास आसानी से देखने को मिल जाते हैं। बिल्ली एक सर्वाहारी जानवर है जो मांस, मछली, दुध के साथ कई प्रकार के भोजन खाते हैं। देश में ऐसे कई हिस्से है जहां यह माना जाता कि बिल्ली के रास्ता काटने से अशुभ होता हैं।

जानवर से जुड़े कुछ मजेदार तथ्य

  • पालतू कुत्ते एक भरोसेमंद साथी है और इतिहास के अनुसार 15,000 पहले भारत में कुत्ता को पहली बार पालतू बनाए गए थे।
  • पालतू कुछ जानवर अपने खुद की विस्तर पर सोना पसंद करते है तो कुछ अपने मालिक के साथ सोते हैं, इससे उसे संतुष्टता और सूरक्षा का भाव होता हैं।
  • अफ्रीका के जंगल में एक ऐसी जहरीली तिलती की प्रजाति पाई जाती है जिसके शरीर में इतना ज़हर होता है कि एक समय 6 बिल्लियों को मार सकता हैं।
  • कुत्तें के जो पंजें होते है ना केवल उसी पर ही पसीना आते हैं क्योंकि पंजे के बीच ही कुत्ते के पसीने की ग्रंथिया होती हैं।
  • क्या जानते है कि घोड़े से भी तेज शुतुरमुर्ग दौड़ सकता हैं।
  • 14 घंटे एक दिन में गोरिल्ला सोता हैं।
  • 4.8 kg तक होते है एक बड़े हाथी के दांत का वजन
  • ऊंटनी के दुध को दही नही जमा सकते हैं आप
  • इंसान की नज़र से 5 गुणा होता है कुत्ता के नज़र
  • सूअर की प्रजातियां 16 पाई जाती है और उनमें से आधे सूअर चीन देश के किसानों द्वारा पाले जाते हैं।
  • पूरी दुनिया में चाहे किसी भी तरह के बंदर हों लेकिन वो इंसानों की तरह ही केले अपने हाथ से छीलकर खाते हैं।
  • जिराफ की जीभ इतनी लम्बी होती है कि वो कान को अपने जीभ से ही साफ़ कर सकता हैं।
नोट: अगर आप मजेदार तथ्यों के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमारा आर्टिकल पढ़ सकते हैं जिसमें हमने "1000+ Amazing Facts in Hindi" बताए हैं और इसमें जानवरों से जुड़े रोचक तथ्य भी हैं, आप इसे एक बार जरूर पढ़ें।

FAQs For Paltu Janwar

14 पालतू जानवर क्या है?

1. गाय
2. भैंस
3. कुत्ता
4. बिल्ली
5. घोड़ा
6. गधा
7. ऊंट
8. बैल
9. बकरी
10. चूहा
11. खरगोश
12. सूअर
13. बंदर
14. याक

कितने प्रकार के पालतू जानवर होते हैं?

पालतू जानवर कई प्रकार के होते है जैसे बिल्ली, कुत्ता, भेड़, गाय, भैंस आदि।

कौन से जानवर भारत में पाल सकते हैं?

आप भारत में कुत्ता, बिल्ली, गाय, भैंस, बकरी, खरगोश, मुर्गा आदि पाल सकते हैं।

कौन कौन से जानवर घरों में पालने वाला हैं?

गाय, भैंस, कुत्ते, बिल्ली, खरगोश आदि अपने घर में पाल सकते हैं।

कौन सा पहला पालतू पशु था?

कुत्ता ऐसा जानवर है जिसे मनुष्य नें सबसे पहले पालतू बनाया था।
सबसे पहले कुत्ता को मनुष्य ने पालतू बनाया था।

Note: इस आर्टिकल में हमने आपको पालतू जानवरों के नाम बताए हैं, अगर आपने इस आर्टिकल से कुछ नया सीखा है तो आर्टिकल को सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। यदि आपको आर्टिकल से संबंधित कोई शंका है या किसी अन्य विषय पर जानकारी चाहिए तो आप कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं, हम आपके बताए गए विषय पर आर्टिकल लिखने की पूरी कोशिश करेंगे।

नमस्ते, मेरा नाम सुनील पासवान हैं और मैं फुल टाइम ब्लॉगिंग करता हूँ। मुझे अलग-अलग विषयों पर लेख लिखना पसंद है। हिंदी बंधन के माध्यम से आप सभी तक बेहतर जानकारी पहुंचाने को मैंने अपना जुनून बना लिया है! आशा करता हूँ आप अपना प्यार बनाये रखेंगे।

Leave a Comment