दुनिया का सबसे खतरनाक गेम कौन सा है?

5/5 - (1 vote)

Duniya Ka Sabse Khatarnak Game Kaun Sa Hai- आप सभी गेम तो खेलते ही होंगे, लेकिन क्या आप ऐसे गेम के बारे में जानते हैं जो दुनिया के सबसे खतरनाक गेम हैं और जिनके कारण कई लोगों की जान जा चुकी है? अगर आप नहीं जानते हैं तो कृपया लेख को पढ़ें क्योंकि आज का लेख आपको ऐसे गेम के बारे में बताने जा रहा है जो दुनिया में सबसे खतरनाक है।

यदि कोई खिलाड़ी उस खतरनाक गेम को खेलता है, तो उसे शारीरिक और मानसिक रूप से चोट लग सकती है, इसलिए यदि कोई खेलता भी है, तो उसे संभावित खतरों के प्रति सावधान रहना चाहिए, साथ ही आवश्यक सुरक्षा और नियमों का पालन करना चाहिए।

दुनिया का सबसे खतरनाक गेम्स की सूची

  • Blue Whale Challenge
  • Fire Fairy
  • Mariyam Game
  • Cinnamon Challege
  • Five Finger Fillet
  • Virtual Reality Games
  • Candy Crush
  • Charlie Charlie
  • Choking Games
  • Pubg Mobile

1. Blue Whale Challenge

यह एक मोबाइल गेम है जिसे खेलने पर कई लोगों की मौत हो चुकी है। ब्लू व्हेल चैलेंज दुनिया के सबसे खतरनाक गेम्स में से एक है। इस गेम में कई तरह के लेवल पार करके खेलना होता है। जब एक स्तर ख़त्म हो जाता है तो अगले स्तर को पार करने के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

यह गेम इतना खतरनाक है कि पूरी दुनिया में इस गेम के कारण 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस गेम को बनाने वाले का मानना था कि समाज से Biological Waste दूर होना चाहिए, गेम का शिकार होकर मरने वाले लोगों को Biological Waste माना जाता था।

गेम में कई लेवल पूरे करने थे और इन सभी चुनौतियों को पूरा करने में 50 दिन लग जाते थे लेकिन गेम के अंत में खिलाड़ी की मौत का कारण बनते थे। इस गेम को दुनिया भर में कई आत्महत्याओं से भी जोड़ा गया है।

2. Fire Fairy

यह एक ऐसा Online Game हैं जिसमें छोटे छोटे बच्चों को टारगेट किया जाता है, इसमें ऑनलाइन बच्चों से Prenk किया जाता हैं।

इस गेम के मिशन में बच्चों को बताया जाता है कि जब घर में सभी लोग सो जाएं तो उन्हें बिना शोर मचाए किचन में जाकर गैस चालू करनी है और चुपचाप वापस कमरे में जाकर सो जाना है. ऐसा करने से सुबह होते ही उसे Fire Fairy का दर्जा मिल जायेगा।

एक बार की बात है जब एक लड़की ने इस गेम को अपनी असल जिंदगी में अपना लिया था. सबके सो जाने के बाद वह रसोई में गई और गैस चालू कर दी और बच्ची बुरी तरह जल गई। इस गेम की वजह से न सिर्फ एक शख्स की जान गई बल्कि Russia में 40 से ज्यादा मौतें दर्ज की गईं थी।

3. Mariyam Game

मारियो गेम भी एक ऑनलाइन गेम हैं, इस गेम के मिशन में प्लेयर्स को जंगल में खोजे हुए बच्चें की मदद करनी होती हैं। दरअसल गेम में प्लेयर्स को यह बताया जाता है कि एक छोटी बच्ची जंगल में खो गई है उसे खोजने में सहायता करनी हैं।

जब खिलाड़ी बच्चे को खोज रहे होते हैं, तो उनका कुछ व्यक्तिगत डेटा एकत्र किया जाता है और गेम में जोड़ा जाता है। इसके बाद जो सीन खिलाड़ियों को दिखाया और सुनाया जाता है वो खिलाड़ियों को काफी डराता है।

इससे खिलाड़ी के मानकिस प्रभावित होती है। जब यह गेम लॉन्च हुआ था तो इस पर काफी विवाद हुआ था और सोशल मीडिया पर गेम को बैन करने की मांग की गई थी।

4. Cinnamon Challenge

यह गेम एक प्रैंक चैलेंज था, इस चैलेंज में प्रतिभागियों को 1 मिनट के अंदर एक चम्मच पिसी हुई दालचीनी खानी होती है। कई लोगों ने इसे आजमाया लेकिन इससे स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हुईं, कई लोगों को फेफड़ों की समस्या भी हो गई।

यह गेम यूट्यूब वीडियो के जरिए खूब फैला लेकिन 2012 में पहली बार यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, तब से अब तक लाखों लोग इसे आजमा चुके हैं लेकिन कई लोग इसके कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।

5. Five Finger Fillet

यह एक Offline गेम हैं, इसमें व्यक्ति अपने एक हाथ के पंजे पूरी तरह फैला कर दूसरे हाथ में चाकू लेकर किन्ही दो अंगुलियों के बीच लगातार और तेज़ी से वार करता हैं। इससे चाकू की नोक से अंगुलियों के बीच ठोकता रहता है।

इस गेम के कारण बहुत सारे लोगों की उंगलियां चल गई हैं और कईयों की तो कलाइयां भी गंवानी पड़ी थी। फिर भी यह गेम पूरी तरह से बैन नहीं है और अभी भी इसे खेल रहे हैं।

6. Virtual Reality Games

वर्चुअल रियलिटी गेम एक अनोखा और रोमांचक अनुभव प्रदान करते हैं। ये गेम हाल के दिनों में काफी लोकप्रिय हुए हैं, लेकिन ऐसे गेम कुछ लोगों की सेहत पर गहरा असर डालते हैं। इस तरह के गेम लोगों को ऑनलाइन पैसे कमाने का भी लालच देते हैं और इस वजह से लोग गेम खेलना ज्यादा पसंद करते हैं।

7. Candy Crush

यह एक ऐसा गेम है जिसे खेलने के लिए सोशल मीडिया के जरिए लोगों की मदद की जरूरत होती है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोग कैंडी क्रश गेम खेलने के लिए पैसे देकर मदद लेते हैं। कैंडी क्रश एक बहुत ही लोकप्रिय गेम है। इस गेम में लेवल ख़त्म नहीं होते, आपको अनगिनत लेवल खेलने को मिलेंगे।

8. Charlie Charlie

इस गेम को एक भूतिया गेम भी कहा जाता हैं जो कई देशों में काफी लोकप्रिय हैं, यह गेम कम से कम दो लोगों द्वारा खेला जाता हैं। गेम में एक वाइट पेपर पर दो क्रॉसिंग लाइन खींचा जाता है और उसे चार भागों में बांट दी जाती हैं।

इसके बाद हर हिस्से पर Yes तथा No लिखे जाते हैं और सभी के बीच दो पेंसिल रखा जाता हैं। इतना हो जाने के बाद कुछ प्लेयर्स मिलकर कुछ सवाल पूछते है और जब एक पेंसिल के ऊपर रखी पेंसिल घूमती है और उनमें से किसी Yes एवं No की ओर संकेत देती हैं तो यह माना जाता है कि उस पेंसिल को राक्षस घुमा रहा हैं।

अगर कोई उस गेम से बाहर आना चाहता है तो उसे राक्षस को बहुत विनम्रता से अलविदा कहना होगा। यदि वह ऐसा नहीं करता तो राक्षस उस व्यक्ति का पीछा करता रहता है और उसके बारे में पूछता रहता है। यही सोचकर कई बच्चे डिप्रेशन का शिकार हो गए और कई की मौत भी हो गई।

9. Choking Games

इसमें शारीरिक गेम खेले जाते हैं, यह गला घोंटने का एक खतरनाक गेम है जिसमें भाग लेने वाले अपना या किसी अन्य व्यक्ति का गला घोंट देते हैं। इस गेम में दो करीबी दोस्त 2 मिनट तक एक-दूसरे का गला दबाते हैं। हालाँकि इस गेम को एक उत्तेजक या रोमांचक अनुभव के रूप में देखा जाता है, लेकिन यह वास्तव में बहुत खतरनाक हो सकता है।

इस गेम के कारण 8 से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। यह गेम युवाओं के बीच लोकप्रिय है। आपको यह गेम कभी नहीं खेलना चाहिए क्योंकि गला घोंटने का गेम बहुत खतरनाक है।

10. PUBG Mobile

PUBG मोबाइल एक बैटल रॉयल गेम है जिसमें 100 खिलाड़ी एक साथ एक द्वीप पर उतरते हैं और बंदूक, बम जैसे हथियारों से लड़ते हैं और जो खिलाड़ी या टीम अंत तक जीवित रहती है वह गेम विजेता होती है।

लोगों ने इस गेम को खतरनाक गेम्स की लिस्ट में शामिल कर लिया है क्योंकि यह कई तरह की लत और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा है। PUBG ने बच्चों के दिमाग पर इस हद तक असर डाला है कि वे गेम के कारण खाना-पीना, पढ़ना-लिखना और यहां तक कि सोना भी भूल गए हैं।

लोग काफी समय से PUBG खेलने में लगे हुए हैं, कई लोग तो इस गेम के पागल भी हो गए हैं। PUBG खेलने वाले खिलाड़ी गेम में इतने मशगूल हो जाते हैं कि सपने में भी Enemy को Kill कर रहे होते हैं।

यह पढ़े :- PUBG का बाप कौन है newicon

निष्कर्ष

इस लेख के माध्यम से हमने दुनिया के सभी सबसे खतरनाक गेमों के बारे में जानकारी प्रदान की है, हमें उम्मीद है कि यह लेख आप सभी के लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। अगर आप इस जानकारी से संतुष्ट हैं तो इसे अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद!

अन्य लेख :

नमस्ते, मेरा नाम सुनील पासवान हैं और मैं फुल टाइम ब्लॉगिंग करता हूँ। मुझे अलग-अलग विषयों पर लेख लिखना पसंद है। हिंदी बंधन के माध्यम से आप सभी तक बेहतर जानकारी पहुंचाने को मैंने अपना जुनून बना लिया है! आशा करता हूँ आप अपना प्यार बनाये रखेंगे।

Leave a Comment