धनतेरस के दिन क्या खरीदना शुभ माना जाता है (Dhanteras 2023) – धनतेरस में क्या खरीदना चाहिए

5/5 - (2 votes)

इस साल 2023 में धनतेरस की तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12:35 बजे शुरू होगी और अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर 1:57 बजे समाप्त होगी।

परंपराओं के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है, लेकिन धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए? यह जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि आप बहुत सी चीजें खरीद सकते हैं, लेकिन ऐसी चीजें खरीदना चाहिए जो शुभ माना जाता है। आज हम इसी विषय पर बात करेंगे कि Dhanteras Me Kya Kharidna Chahiye? तो आइये जानते हैं।

धनतेरस में क्या खरीदना चाहिए 2023

हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनत्रयोदशी मनाई जाती है जिसमें देवी धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश, कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस पर सोने-चांदी के साथ कुछ चीजें खरीदना शुभ माना जाता है।

सोना खरीदे

धनतेरस के दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है इसलिए अगर संभव हो तो आप धनतेरस के दिन सोना खरीद सकते हैं। अगर यह संभव नहीं है तो आप पीतल धातु से बनी चीजें खरीद सकते हैं क्योंकि इस दिन पीतल धातु से बनी चीजें खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

चांदी का सिक्का

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि धनतेरस के दिन चांदी का सिक्का खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

आप इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर से बना चांदी के सिस्के खरीद सकते हैं।

झाडू खरीदे

दोस्तों, माना जाता है कि धरतेरम में झाडू खरीदना शुभ होता है, यदि इस दिन झाडू खरीदते है तो घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और दरिद्रता दूर होती हैं।

आपको अपने नजदीकी बाजार में जाकर झाड़ू जरूर खरीदनी चाहिए, इस दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ होता है।

गोमती चक्र खरीदे

मान्यताओं के अनुसार, गोमती चक्र को देवी लक्ष्मी को अर्पित करने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है और धन में भी वृद्धि होती है।

इसलिए आप इस शुभ दिन पर गोमती च्रक खरीद सकते है जो इस दिन खरीदना काफी शुभ मानी जाती हैं।

धनिया खरीदे

मान्यता है कि धनिया अर्जित करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा करती हैं। अगर आप धनतेरस पर कुछ खरीदना चाहते हैं तो धनिया खरीद सकते हैं जिसे इस दिन खरीदना शुभ माना जाता है।

मूर्तियाँ

धनतेरस के दिन भगवान की मूर्तियां खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए आप इस शुभ दिन के मौके पर भगवान की मूर्तियां खरीद सकते हैं। भगवान की मूर्ति खरीदने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

चावल

माना जाता है कि धनतेरस के दिन चावल खरीदना चाहिए क्योंकि इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, साथ ही धन में भी वृद्धि होती है, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि चावल के दाने टूटे हुए नहीं होने चाहिए।

श्रीयंत्र

धनतेरस के अवसर पर आप श्रीयंत्र खरीदकर अपने घर ला सकते हैं और दिवाली के दिन श्रीयंत्र की पूजा कर सकते हैं। ऐसा करने से धन-संपत्ति में बरकत होगी और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी प्राप्त होगी।

यह भी पढ़े: 12 फरवरी को क्या है

Q&A For Dhanteras Me Kya Kharidna Chahiye

Dhanteras 2023 Gold Price?

इस दिन सोने की कीमत अधिक होती है क्योंकि धनतेरस पर सोने और सोने के आभूषणों की मांग बहुत अधिक होती है, सोने की कीमत 60 हजार रुपये से भी अधिक हो सकती है।

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए? 2023

धनतेरस पर आप सोना-चांदी, झाड़ू, चावल, देवी मूर्तियां, श्रीयंत्र और धनिया खरीद सकते हैं।

निष्कर्ष

हमने यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिखा है, हम यह दावा नहीं करते कि इसमें दी गई जानकारी पूरी तरह सत्य और सटीक है। अगर आपको आर्टिकल पसंद आया तो आप इसे अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ साझा कर सकते हैं।

नमस्ते, मेरा नाम सुनील पासवान हैं और मैं फुल टाइम ब्लॉगिंग करता हूँ। मुझे अलग-अलग विषयों पर लेख लिखना पसंद है। हिंदी बंधन के माध्यम से आप सभी तक बेहतर जानकारी पहुंचाने को मैंने अपना जुनून बना लिया है! आशा करता हूँ आप अपना प्यार बनाये रखेंगे।

Leave a Comment